Advertisment

MP Weather Update: दिन में ठंड से मिलेगी राहत, 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

मप्र में मौसम शुष्क रहा, पचमढ़ी 5.6°C के साथ सबसे ठंडा और मंडला 30.8°C के साथ सबसे गर्म रहा। कई संभागों में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ।

author-image
Wasif Khan
mp weather update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर नरसिंहपुर में दिन का तापमान काफी कम रहा, जिससे शीतल दिन जैसी स्थिति बनी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में रातें ठंडी होती जा रही हैं, वहीं दिन में कुछ जिलों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि दर्ज की सकती है।

Advertisment

प्रदेश में तापमान का हाल

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में किसी भी संभाग में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। सभी संभागों में दिन का तापमान सामान्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अधिकांश स्थानों पर विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन इसका पैटर्न अलग-अलग रहा।
भोपाल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। इंदौर संभाग में यह सामान्य से 1.6 डिग्री तक कम रहा। शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अन्य सभी संभागों में तापमान सामान्य सीमा में रहा।

ये भी पढ़ें- Bhavantar Yojana: सरकार ने बढ़ाया सोयाबीन का मॉडल रेट, 15 दिनों में 265 रुपए की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे इतने रुपए

सबसे ठंडे और सबसे गर्म शहर

पचमढ़ी ने एक बार फिर प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान का रिकॉर्ड अपने नाम किया और यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद नौगांव 8.2 डिग्री पर रहा। मंदसौर और नरसिंहपुर दोनों में 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में नरसिंहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का तापमान 24 डिग्री तक सीमित रहा। दूसरी ओर मंडला और नर्मदापुरम में तापमान 30.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।

Advertisment

ये भी पढ़ें- MP High Court: अगर जज सुरक्षित नहीं तो न्याय व्यवस्था कैसे सुरक्षित रहेगी? सरकार के जवाब से HC असंतुष्ट

अगले दो दिनों का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि शीतलता का असर कई जिलों में बना रहेगा और सुबह-शाम की ठंड अभी और बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- Bhopal Trains Cancelled List: भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, जयपुर स्टेशन पर मेंटेनेंस के कारण शेड्यूल बदला, देखें लिस्ट

Advertisment
mp weather update
IMD Bhopal

सिनोप्टिक स्थितियां क्या कहती हैं

मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण अंडमान सागर पर एक सुचिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम–उत्तर–पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 24 नवंबर तक दक्षिण–पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में बदलने की संभावना है। अगले 48 घंटों में इसके एक चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना भी जताई गई है।

इसके अतिरिक्त, दक्षिण–पूर्व अरब सागर पर भी एक चक्रवातीय परिसंचरण 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।

ये भी पढ़ें- CM Mohan Yadav Vs Digvijaya Singh: छत्तीसगढ़ नक्सली हिडमा एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, सीएम मोहन यादव बोले- दिग्विजय नक्सलियों के साथ...

Advertisment
mp weather MP news mp weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें