/bansal-news/media/media_files/2025/12/22/mp-guna-paradi-community-clash-child-marriage-pressure-loan-dispute-hindi-crime-news-zvj-2025-12-22-18-57-11.jpg)
गुना के सिंगवासा में मारपीट का मामला, नाबालिग समेत 7 लोग घायल।
(रिपोर्ट- पंकज श्रीवास्तव, गुना)
Guna Singwasa Village Paradi Community Fight Clash: मध्यप्रदेश के गुना में पारदी समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाद की मुख्य जड़ 50 हजार रुपए की उधारी और एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का जबरन बाल विवाह कराने का दबाव बताया जा रहा है। नाबालिग की शादी के विवाद के बीच दो पक्ष आपस में भिड़ गए और धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में नाबालिग और महिलाओं समेत 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में डायल 112 को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगा है।
सिंगवासा में धारदार हथियारों से हमला
यह सनसनीखेज घटनाक्रम कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगवासा से सामने आया है। यहां शनिवार और रविवार की दरमियानी रात तनाव उस समय हिंसा में बदल गया, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल: हिंदू संगठनों की स्कूलों को सख्त चेतावनी, बिना पेरेंट्स की अनुमति बच्चों को न बनाएं सांता क्लॉज, ड्रेस और क्रिसमस ट्री लाने को न कहें
पैसे मत लौटाओ, बस लड़की दे दो...
पीड़िता की छोटी मां नैनोद बाई ने आरोप लगाया कि यह पूरा विवाद उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी की जबरन शादी कराने से जुड़ा है। उन्होंने परम कौर के परिवार से करीब दो साल पहले 50 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि अब लड़के वाले इस रकम के बदले ममीद सिंह की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी की शादी अपने बेटे अलमान कपूर से कराने का दबाव बना रहा था। जब लड़की के माता-पिता ने बाल विवाह से इनकार किया और पैसे लौटाने की बात कही, तो आरोपियों ने कहा कि पैसे वापस मत करो, लड़की की शादी कर दो।
ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण का खेल: शिवपुरी में सरकारी जमीन पर बन रहा चर्च प्रशासन ने ढहाया, 3 शिक्षकों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
सगाई समारोह में हमला और मारपीट
घटना उस समय और उग्र हो गई जब शनिवार को नैनोद बाई के बेटे की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि परम कपूर के परिवार ने वहां पहुंचकर हंगामा किया और मारपीट शुरू कर दी। रविवार तड़के दोबारा हमला कर दिया। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि रात में डायल 112 को सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और उन्हें थाने आने को कहा गया। जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए।
महिला और नाबालिग समेत 7 घायल
इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं, लड़की पक्ष से नैनोद बाई (35), रस्ता कुमार (21) और ममीद सिंह (37) घायल हुए हैं। इनका आरोप है कि 14 साल की नाबालिग बच्ची को भी पीटा गया। वहीं दूसरे पक्ष (लड़का पक्ष) से तल्ली सिंह, गिलकेशना, नमस्कार बाई और अलमान कपूर को चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर के चर्च में भारी हंगामा: प्रार्थना सभा में कुर्सियां चलीं, दो पक्षों में मारपीट, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
इधर, दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया है ममीद सिंह ने सगाई के नाम पर किश्तों में 1 लाख 70 हजार रुपए लिए थे। उनका कहना है कि वे केवल बातचीत करने और लड़की को कपड़े देने गए थे, जहां उन पर हमला किया गया।
लड़की पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने कानून से बचने के लिए खुद को खुद घायल किया है ताकि मामला काउंटर केस में उलझ जाए। रविवार सुबह पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों का उपचार शुरू हुआ। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह विवाद केवल उधारी का है या इसके पीछे बाल विवाह के लिए दबाव बनाना मुख्य कारण था।
ये खबर भी पढ़ें...गुना कलेक्टर ने की प्रसूता की आर्थिक मदद: चलती बस में हुआ था बच्चे का जन्म, ड्राइवर-कंडक्टर ने ऐंठे थे 2500 रुपये, बंसल न्यूज ने उठाई आवाज
Paradi Community Dispute, Guna child marriage case, Guna Crime News Today, Guna News, Guna Singwasa Village Violence, Guna Paradi Community Fight, Child Marriage Pressure Case MP, Guna Loan Dispute Violence, Guna Police, Caste Conflict Madhya Pradesh
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us