Advertisment

देवास में आवारा कुत्तों का आतंक: बच्चे को खींचकर ले गया झुंड, फरिश्ता बनकर आए युवक ने बचाई जान, पैर में आए 3 टांके, CCTV में कैद हुई घटना

देवास के मोहसिनपुरा में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्तों का झुंड बच्चे को खींचकर ले जा रहा था, तभी एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचाया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

author-image
Vikram Jain
Dewas Dog Attack 11

फाइल फोटो।

Dewas Stray Dog Attack: मध्यप्रदेश के देवास शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला मोहसिनपुरा वार्ड-36 से सामने आया है, जहाँ कुत्तों के एक हिंसक झुंड ने एक 14 साल के लड़के को अपना निशाना बनाया। कुत्तों ने बच्चे को घेरकर उसे जमीन पर गिरा दिया और घसीटने लगे। गनीमत रही कि पास ही मौजूद एक बहादुर युवक ने समय रहते बच्चे को बचा लिया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना के बाद से पूरे शहर के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

Advertisment

कुत्तों ने बालक पर किया जानलेवा हमला

देवास शहर में इन दिनों सड़कों पर घूमते कुत्तों के झुंड अब राहगीरों, खासकर बच्चों के लिए निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मोहसिनपुरा वार्ड संख्या 36 का है, जहाँ एक 14 वर्षीय बालक पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। घटना के वक्त बालक सामान्य रूप से रास्ते से गुजर रहा था, तभी कुत्तों के एक हिंसक समूह ने उसे घेर लिया। कुत्तों ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंचना शुरू कर दिया। कुत्तों का झुंड उसे घसीटकर ले जाने ही वाला था कि तभी वहां देवदूत बनकर जमील खान नामक एक युवक पहुंचा। जमील ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुत्तों को वहां से भगाया और बच्चे को उनके चंगुल से छुड़ाया।

CCTV में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना वहां लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुत्ते शिकारी की तरह बच्चे पर झपट रहे हैं। हमले में बच्चा बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहाँ उसके पैर में 3 टांके आए हैं। फिलहाल बच्चे का इलाज घर पर चल रहा है, लेकिन वह इस घटना के बाद से गहरे सदमे में है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में घरेलू कलह ने ली एक और जान: छीना पत्नी का मंगलसूत्र, तू विधवा होगी... कहकर कमरे में बंद हुआ पति, साड़ी के फंदे पर झूला सेल्समैन

नगर निगम के प्रति लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद देवास के लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम को कई बार शिकायत करने के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कुत्तों के बढ़ते हमलों ने शहर के पार्कों और गलियों में बच्चों का निकलना दूभर कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कुत्तों की नसबंदी और उन्हें शहर से बाहर करने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें... बिना चीरा, बिना बेहोशी होगा ब्लड क्लॉट का इलाज: भोपाल में शुरू हुई MP-CG की पहली अत्याधुनिक थ्रोम्बेक्टॉमी सुविधा, लकवे का खतरा होगा कम

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में आशियाना बनाना हुआ महंगा: कोलार समेत 621 प्राइम लोकेशन्स पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट, रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी में बड़ा उछाल

ये खबर भी पढ़ें... गंजबासौदा के सुहाग लॉज में पुलिस का छापा: संदिग्ध हालत में मिले 10 लड़कियां और 8 लड़के, कमरों में चल रहा था गलत काम, आपत्तिजनक सामान जब्त

Dewas Dog Attack, Stray Dog Terror Dewas, Dewas News, Dog Bite Case MP news, Dewas Nagar Nigam, Stray Dogs, Attacks by stray dogs 

Advertisment
Attacks by stray dogs stray dogs MP news Dewas Dog Attack Stray Dog Terror Dewas Dog Bite Case Dewas Nagar Nigam
Advertisment
चैनल से जुड़ें