Advertisment

भोपाल में घरेलू कलह ने ली एक और जान: छीना पत्नी का मंगलसूत्र, तू विधवा होगी... कहकर कमरे में बंद हुआ पति, साड़ी के फंदे पर झूला सेल्समैन

भोपाल के बैरागढ़ में 24 वर्षीय सेल्समैन विशाल ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने पत्नी का मंगलसूत्र छीन लिया और उसे विधवा होने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

author-image
Vikram Jain
bhopal bairagarh salesman suicide wife mangalsutra dispute crime news zvj

Bhopal Salesman Suicide Case: राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में एक सेल्समैन ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शराब के नशे में घर पहुंचे सेल्समैन ने पहले पत्नी और मां से विवाद किया और फिर पत्नी का मंगलसूत्र छीनकर उसे ऐसी बात कही जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। युवक ने अपनी पत्नी से कहा, "आज से तेरा सुहाग नहीं रहेगा," और फिर पत्नी की ही साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

शराब के नशे में हुआ था विवाद

बैरागढ़ सीटीओ इलाके में रहने वाला 24 वर्षीय विशाल अहिरवार एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शनिवार देर रात विशाल शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। नशे की हालत में उसे देखकर पत्नी ने उसे समझाने और टोकने की कोशिश की, जिससे विशाल भड़क गया। देखते ही देखते पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। इस बीच विशाल की मां ने भी अपने बेटे को फटकार लगाई, जिससे वह और अधिक नाराज हो गया।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने की खुदकुशी: घर में मौजूद थी पत्नी, दूसरे कमरे में पति ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज

मंगलसूत्र छीना और दी 'विधवा' होने की धमकी

मृतक की मां के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि विशाल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का मंगलसूत्र गले से छीन लिया। उसने अपनी पत्नी को फटकारते हुए चिल्लाकर कहा, "आज तू विधवा होगी और आज से तेरा सुहाग नहीं रहेगा।" इसके बाद उसने जबरन अपनी पत्नी और मां को कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में आशियाना बनाना हुआ महंगा: कोलार समेत 621 प्राइम लोकेशन्स पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट, रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी में बड़ा उछाल

साड़ी से बनाया मौत का फंदा

कमरा बंद करने के बाद विशाल ने अपनी पत्नी की साड़ी उठाई और उसका फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। बाहर खड़ी पत्नी और मां काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रहीं, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया। जब लोग अंदर पहुंचे, तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में डॉक्टरी लापरवाही पर अदालत सख्त: 2 डॉक्टरों पर चलेगा गैरइरादतन हत्या का केस, एनेस्थेसिया ओवरडोज ने ली थी 17 साल के लड़के की जान

Advertisment

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रविवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती जांच में विवाद और नशे को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... गंजबासौदा के सुहाग लॉज में पुलिस का छापा: संदिग्ध हालत में मिले 10 लड़कियां और 8 लड़के, कमरों में चल रहा था गलत काम, आपत्तिजनक सामान जब्त

Bhopal Salesman Suicide Case, Bhopal Suicide News, Bairagarh Salesman Suicide, Domestic Violence Bhopal, MP Crime News, bhopal Crime News, bhopal News  Bhopal News

Advertisment
Bhopal Crime News mp crime news domestic violence Bairagarh Salesman Suicide bhopal news bhopal suicide news Bhopal Salesman Suicide Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें