Advertisment

Dhanda Nyoliwala: हरियाणवी रैपर न्योलीवाला के नए गाने पर बढ़ा विवाद, एल्बम में धीरेंद्र शास्त्री की फोटो लगाकर पर्ची बाबा पर विवादित रैप

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम 'वोमिट ऑन पेपर' पर विवाद हो गया है। रैपर ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की फोटो इस्तेमाल करते हुए उन्हें फर्जी बाबा बताकर अभद्र टिप्पणी की है।

author-image
Vikram Jain
haryanvi rapper dhanda nyoliwala controversial song dhirendra shastri vomit on paper

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला के एल्बम पर विवाद।

Haryanvi Rapper Dhanda Nyoliwala Dhirendra Shastri Controversial Lyrics: हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला (प्रवीण ढांडा) की नई एल्बम 'वोमिट ऑन पेपर' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में बैठे रैपर ने इस गाने में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गाने में भगवाधारी बाबाओं को पीटने की बात कही गई है, जिसके बोल हैं, "बना बना पर्ची ये लावै साले अर्जी"।

Advertisment

भगवाधारी साधु-संतों पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स से संत समाज और उनके समर्थक गुस्से में हैं। साध्वी देवा ठाकुर सहित कई लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि रैपर का दावा है कि यह गाना भ्रष्टाचार और झूठे संतों को उजागर करता है।

विवादित बोल, भगवाधारी बाबा निशाने पर

हिसार के आदमपुर के हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला (जो ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं) की नई एल्बम 'वोमिट ऑन पेपर' विवादों में घिर गई है। ऑस्ट्रेलिया में बैठे रैपर प्रवीण ढांडा ने इस गाने में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसमें कई विवादास्पद लाइनें शामिल की हैं, 

जिसके बोल हैं.. "भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता। बना बना पर्ची ये लावै साले अर्जी, प्राइवेट जेट लेके जावै जदे मर्जी।"

Advertisment

भगवाधारी बाबाओं को पीटने की बात

रैपर ने न केवल भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने की बात की है, बल्कि एल्बम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो का उपयोग करते हुए 'साले' जैसे अभद्र शब्द का प्रयोग किया है। इस एल्बम में धीरेंद्र शास्त्री को पर्चा दिखाते हुए फिल्माया गया है। बढ़ते विवाद के बावजूद, एल्बम 'वोमिट ऑन पेपर' पर 4 दिन में 21 लाख 52 हज़ार 987 से ज़्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने के डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि यह 'वास्तविकताओं पर आधारित' है और 'भ्रष्टाचार, झूठे संतों, टूटी हुई शिक्षा' को उजागर करता है।

ये खबर भी पढ़ें... World's Longest Sandwich: भोपाल में बना वर्ल्ड का सबसे लंबा सैंडविच, IHM छात्रों ने सवा 7 मिनट में तैयार किया 269.9 फीट लंबा सैंडविच

साध्वी और समर्थकों का कड़ा विरोध

सोशल मीडिया पर रैपर के पक्ष और विपक्ष में लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। कई लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री पर अभद्र टिप्पणी के लिए रैपर को निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया पर ढांडा का फोटो लगाकर यूजर लगातार विरोध कर रहे हैं। साध्वी देवा ठाकुर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए रैपर को सीधे चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता। मगर, अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है। 2 महीने लग जाए, 6 महीने लग जाए पिटेगा जरूर। अगर मेरी जैसी के हाथ लग गया, तो पक्का पिटेगा।"

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... Gwalior Marriage Cancelled: फेरों से पहले मंडप में दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दूल्हे को दिव्यांग बताकर लौटाई बारात, थाने पहुंचा मामला

परिवार का बैकग्राउंड

प्रवीण ढांडा के परिवार के बैकग्राउंड की बात करें, उनके माता-पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं और उनकी पत्नी आशा सहारण डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। प्रवीण 8 साल पहले ग्रेजुएशन के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

ढांडा न्योलीवाला इससे पहले भी 'छोरा बाबा का' और 'रशियन बंदना' जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में उनके विवाद भी रहे हैं और कुछ गानों पर बैन भी लगा, लेकिन उनकी लोकप्रियता बनी हुई है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... रोड पर पानी फैलने पर खूनी संघर्ष: ग्वालियर में दो पक्षों के बीच चली गोली, पत्थरबाजी और मारपीट में महिला-बच्चे समेत कई घायल

ये खबर भी पढ़ें... MY Hospital Indore: इंदौर को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने किया 1450 बेड वाले आधुनिक MY अस्पताल भवन का भूमिपूजन, नौ मंजिला होगी बिल्डिंग

Haryanvi Rapper Dhanda Nyoliwala, Dhanda Nyoliwala Controversial Lyrics, Dhirendra Shastri, Dhanda Nyoliwala Controversy, Dhirendra Shastri Controversy, Haryanvi Rapper Dhirendra Shastri Controversy, Bageshwar Dham Sarkar, Controversial Lyrics, Bhopal news, mp news pandit dhirendra shastri Controversy

Advertisment
MP news bhopal news Bageshwar Dham Sarkar Haryanvi Rapper Dhirendra Shastri Controversy pandit dhirendra shastri Controversy Dhirendra Shastri controversy Dhanda Nyoliwala Controversy Dhirendra Shastri Dhanda Nyoliwala Controversial Lyrics Haryanvi Rapper Dhanda Nyoliwala
Advertisment
चैनल से जुड़ें