/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/weather-122222-2026-01-11-16-58-45.png)
MP Weather Update 11 January 2026: मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में हल्की ठंड का असर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार प्रदेश के किसी भी ज़िले में बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता यानी विजिबिलिटी प्रभावित हुई। में भी कोहरे की वजह से यातायात की रफ्तार धीमी रही।
प्रदेश के सब से ठंडे शहर
| शहर (ज़िले) | तापमान |
| कल्याणपुर (शहडोल) | 4.8°C |
| पचमढ़ी | 5.8°C |
| शिवपुरी | 6.0°C |
| खजुराहो | 6.4°C |
| नौगांव/मंडला | 6.5°C |
अधिकतम तापमान में दर्ज हुई बढ़ोतरी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 2.3 से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे इन क्षेत्रों में दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास हुआ। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बाकी संभागों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा, जिससे मौसम संतुलित बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन के समय धूप तेज रही और ठंड का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ।
न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं
न्यूनतम तापमान में प्रदेश के अधिकांश संभागों में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिला। भोपाल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे रात के समय ठंड बढ़ी हुई महसूस हुई। चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अन्य सभी संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जिससे रात की ठंड स्थिर रही। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। यहां ठंड का असर सबसे ज्यादा रहा और लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
इन जिलों में कोहरे का असर
मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़ जिले में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। वहीं सतना, सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, उज्जैन और रतलाम जिलों में हल्का कोहरा देखा गया। इसके अलावा राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है।
आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम ठंडा बना रह सकता है। हालांकि सुबह के समय कोहरा और रात में ठंड का असर जारी रहने की संभावना अधिकहै। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us