Advertisment

खजुराहो में 3.6°C तक गिरा पारा: छतरपुर, शिवपुरी में शीत लहर, दतिया, निवाड़ी में कोल्ड डे

MP Weather Update 10 January 2026: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों और जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। खजुराहो और शिवपुरी जिलों में शीत लहर का प्रभाव देखा गया, और दतिया जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

author-image
Sourabh Pal
MP Weather Update 10 January 2026
MP Weather Update 10 January 2026: बीते 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में ठंड का असर बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.1°C खंडवा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6°C खजुराहो (छतरपुर) में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो (छतरपुर) और शिवपुरी जिलों में शीत लहर का प्रभाव बना रहा। वहीं पृथ्वीपुर (निवाड़ी) और दतिया जिलों में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई। ग्वालियर जिले में मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हुई।
Advertisment

22222

एमपी के 5 सबसे ठंडे शहर

शहर (जिला)न्यूनतम तापमान (°C)
खजुराहो (छतरपुर) 
3.6
शिवपुरी
4.0
राजगढ़ 
4.4
कल्याणपुर (शहडोल) / दतिया
4.6
नौगांव (छतरपुर) 

5.0

 

Advertisment

छतरपुर और शिवपुरी में शीत लहर

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में खजुराहो (छतरपुर) और शिवपुरी जिलों में शीत लहर का प्रभाव बना रहा। ठंडी हवाओं के कारण इन इलाकों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

दतिया और निवाड़ी में कोल्ड डे

पृथ्वीपुर (निवाड़ी) और दतिया जिलों में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई। इन इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट के कारण पूरे दिन ठंड बनी रही। वहीं ग्वालियर जिले में मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हुई और यातायात प्रभावित हुआ।

1111

यह भी पढ़ें:Soft Roti Making Tips: रखी हुई रोटियां पड़ जाती हैं कड़क? अपनाएं ये आसान टिप्स

Advertisment

अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं

बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। चंबल संभाग में तापमान सामान्य से 3.9°C तक कम रहा, ग्वालियर संभाग में 2.9°C तक कम, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1.9°C से 2.3°C तक अधिक रहा बाकी संभागों में तापमान सामान्य बना रहा

न्यूनतम तापमान रहा नीचे

न्यूनतम तापमान भोपाल और ग्वालियर संभाग में सामान्य से 1.6°C से 2.2°C तक कम रहा। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया साथ ही ग्वालियर जिले में मध्यम कोहरा छाया रहा। कम दृश्यता के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और यातायात प्रभावित हुआ।
Advertisment

कोहरा और शीत लहर की चेतावनी

शिवपुरी और श्योपुर में मध्यम कोहरा, 
मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और पन्ना में घना कोहरा 
छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी, ग्वालियर और भिंड में घने कोहरे के साथ शीत लहर
cold wave continues in mp coldwave alert mp ka mausam aaj ka mausam MP Weather Update 10 January 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें