
MP SIR Final Voter List 2026: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (special summary review) की लंबी प्रोसेस के बाद मध्यप्रदेश की मतदाता सूची में बड़ा अपडेट सामने आया है।
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा एमपी के 34.25 लाख अपात्र या डुप्लीकेट वाहरों के नामों को हटा दिया गया। जबकि लगभग 8 लाख 49 हजार नए मतदाताओं को सूची में जगह मिली है। इस तरह मध्यप्रदेश में अब कुल 5 करोड़ 39 लाख वोटर रह गए हैं। एसआईआर से पहले मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 74 लाख नाम वोटरों के नाम शामिल रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने मध्यप्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन की आधिकारिक घोषणा की।
भोपाल और इंदौर में ग्रोथ रेट 3.46%
स्क्रूटनी और वेरिफिकेशन के बाद फाइनल सूची में 8 लाख 49 हजार 82 वोटर नए जुड़े। यह मध्यप्रदेश की औसत वोटर ग्रोथ 1.60 प्रतिशत रही। इस मामले में भोपाल और इंदौरइस ग्रोथ से भी आगे रहा। भोपाल में 3.46 प्रतिशत और इंदौर में 2.76 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो पूरे एमपी में सबसे ज्यादा रिकार्ड की गई है।
मध्यप्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी, अंतिम मतदाता सूची जारी, मतदाता सूची से 34 लाख नाम हुए कम#MadhyaPradesh#SIRProcess#VoterList#ElectionUpdate#ChiefElectoralOfficer#Democracy#StateNews#IndiaElections@ECISVEEP@JansamparkMPpic.twitter.com/UlBuFHh5BP
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 21, 2026
इंदौर जिले में सबसे ज्यादा वोटर
इंदौर में सबसे ज्यादा 84 हजार 293 नए वोटर जोड़े गए। जबकि 17 हजार 468 वोटरों के नाम लिस्ट से डिलिट कर दिए गए। यहां कुल 24 लाख 20 हजार 171 वोटर रिकार्ड किए गए, जो पूरे मध्यप्रदेश में किसी भी शहर में सबसे ज्यादा है।
भोपाल में इंदौर​ से ज्यादा नाम कटे
नाम जोड़ने में भोपाल जिला दूसरे पायदान पर रहा। यहां 82 हजार 36 नए वोटरों के नाम जोड़े गए। जबकि 23 हजार 616 वोटरों के नाम हटाए गए। यहां कुल 16 लाख 87 हजार 33 वोटर लिस्ट में दर्ज किए गए।
देखें डिस्ट्रिक्ट वाइज वोटर स्टेटस
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/mp-voter-list-2026-2026-02-21-17-27-41.jpg)
वोटर लिस्ट में देखें अपना नाम
वेबसाइट www.ceoelection.mp.gov.in
वोटर पोर्टल voters.eci.gov.in
ECINET ऐप
संबंधित बीएलओ से जानकारी लें।
जिला निर्वाचन अधिकारी / ERO / AERO कार्यालय से जानकारी जुटाएं।
देखें विधानसभा क्षेत्रवार वोटर लिस्ट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/mp-voter-list-2026-02-21-20-19-19.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/mp-voter-list-0-2026-02-21-20-19-19.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/mp-voter-list-1-2026-02-21-20-19-19.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/mp-voter-list-01-2026-02-21-20-19-19.jpg)
वोटर लिस्ट में ऐसे जुड़वाएं नाम
यदि आपका नाम फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं है, तो फॉर्म नंबर 6 भरकर जरूरी घोषणा और डॉक्युमेंट्स सहित ऑनलाइन या ऑफलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं।
नाम, एड्रेस में ऐसे होगा सुधार
फाइनल वोटर लिस्ट में रिकार्ड विवरण में कोई मिस्टेक हो, तो फॉर्म नंबर 8 भरकर जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन एप्लीकेशन दे सकते हैं।
आपत्ति के लिए ये अपनाएं प्रोसेस
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट के फाइनल प्रकाशन नाम कटने, मिस्टेक सहित किसी भी तरह आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म नंबर 7 भरकर संबंधित कार्यालय में जमा करें।
खबर अपडेट की जा रही है....
ये भी पढ़ें: MP Lease Renewal Rules: विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-लीज नवीनीकरण नियम में होगा संशोधन
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us