/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/mp-crime-rajgarh-grandson-arrested-for-rape-and-murder-of-elderly-woman-hindi-news-zvj-2026-03-07-11-37-48.jpg)
(रिपोर्ट- पंकज शर्मा)
Rajgarh Rape and Murder Case: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में एक कलयुगी पोते ने अपनी 70 वर्षीय दादी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने वृद्धा के चेहरे को दांतों से बुरी तरह नोच दिया था। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है।
राजगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाला कांड पोते ने दादी से किया दुष्कर्म..#Rajgarh#BreakingNews#CrimeNews#MadhyaPradesh#PoliceInvestigation#LawAndOrder#MPNews#SeriousCrime#Justice#LatestNewspic.twitter.com/zznWnTLrnA
— Bansal News Digital (@BansalNews_) March 7, 2026
रिश्तों को शर्मसार करने वाला कांड
राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना की शुरुआत 3 मार्च की रात को हुई। आरोपी युवक, मृतका का बेटा और उसके दोस्त गांव के पास एक खेत में मुर्गा-मटन और शराब की पार्टी कर रहे थे। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी युवक बिना शराब पिए रात करीब 10 से 11 बजे के बीच चुपचाप वहाँ से निकल गया। रास्ते में उसे उसकी दूर के रिश्ते की दादी खेत में दिखाई दी, जिन्हें देखते ही आरोपी की नीयत डोल गई। महिला आरोपी के दूर के रिश्ते में दादी लगती थी।
खेत में तड़पती मिली थी बुजुर्ग महिला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के अनुसार, 4 मार्च की सुबह पुलिस (डायल-112) को खबर मिली कि गांव के एक खेत में बुजुर्ग महिला लहूलुहान हालत में पड़ी है और दर्द से तड़प रही है। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना प्रभारी संगीता शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।
गेहूं के खेत में जब पुलिस पहुंची, तो महिला की हालत देखकर दंग रह गई; उनकी नाक और मुंह बुरी तरह कटे हुए थे। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उन्हें खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद, उनके बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़ें...सतना में बदले की आग में खूनी खेल: पैरोल से फरार हिस्ट्रीशीटर ने किसान को गोलियों से भूना, बेटे पर भी फायरिंग, हालत नाजुक, जानें मामला
शराब पार्टी के बाद खेत में दुष्कर्म
पुलिस जांच में सामने आया कि जब आरोपी रास्ते से जा रहा था, तब उसे झोपड़ी के पास खेत में वह बुजुर्ग महिला दिखाई दी। रिश्ते में महिला आरोपी की दादी लगती थी। आरोपी ने महिला को अकेले पाकर उसे जबरन पकड़ लिया और खींचकर खेत के अंदर ले गया। वहाँ उसने अपने कपड़े उतारे और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने अपनी अस्मत बचाने के लिए संघर्ष और विरोध किया, तो आरोपी बेकाबू हो गया। उसने वृद्धा के दोनों हाथ दबा दिए और अपने दांतों से उनके होठ और नाक को बुरी तरह काट दिया। आरोपी ने चेहरे के मांस को नोच कर खेत में फेंक दिया, जिससे महिला लहूलुहान होकर तड़पने लगी।
नग्न हालत में गांव पहुंचा आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी की शर्ट खून से पूरी तरह सन चुकी थी। पकड़े जाने के डर से उसने अपने कपड़े वहीं छोड़ दिए और नग्न हालत में ही गांव की ओर भाग निकला। गांव पहुंचने के बाद उसने अपने शरीर से खून के निशान मिटाने और सामान्य दिखने की कोशिश की, ताकि किसी को शक न हो। अगले दिन सुबह जब वृद्धा का बेटा खेत पहुंचा, तो अपनी माँ को लहूलुहान और अर्धनग्न हालत में देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
ये खबर भी पढ़ें.. भोपाल नगर निगम की 40 करोड़ की नई बिल्डिंग में हादसा: पोर्च के गैप से गिरकर बुजुर्ग की मौत, सुरक्षा और निर्माण को लेकर उठे सवाल
24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे और थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को आरोपी का अंडरवियर, लोवर और महिला की नाक का कटा हुआ मांस मिला। शक के आधार पर जब रिश्ते के पोते को हिरासत में लिया गया, तो उसकी नाक के अंदर खून के निशान मिले। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपनी खून से सनी शर्ट बरामद करवा दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ये खबर भी पढ़ें.. दमोह में हैवानियत की हदें पार: नाबालिग का सिर हथौड़े से कुचला, सरेआम मांस खाया और खून पिया; ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा नरभक्षी, VIDEO वायरल
ये खबर भी पढ़ें.. खंडवा में बवाल: धर्मगुरु पर विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट पर भड़का गुस्सा, भीड़ ने थाने में किया पथराव, पकड़ी TI की कॉलर, पुलिस ने भांजी लाठियां
Rajgarh Crime News, Bhojpur Police Station, Rape and Murder Case MP, Ghatakheri Crime, Rajgarh News Update, Crime Against Women. rajgarh police
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us