Advertisment

खंडवा में बवाल: धर्मगुरु पर विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट पर भड़का गुस्सा, भीड़ ने थाने में किया पथराव, पकड़ी TI की कॉलर, पुलिस ने भांजी लाठियां

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक धर्मगुरु पर विवादित पोस्ट के विरोध में प्रदर्शन हिंसक हो गया। भीड़ ने मोघट रोड थाने का घेराव कर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एक युवती के साथ मारपीट भी की है।

author-image
Vikram Jain
khandwa social media post controversy moghat police station stone pelting news zvj

(रिपोर्ट- शेख रेहान, खंडवा)

Khandwa Cleric Controversy Sparks Protest: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार की रात एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। यहां विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। धर्मगुरु पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने मोघट रोड थाने को चारों तरफ से घेर लिया। शिकायत दर्ज होने के बावजूद, भीड़ ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी (TI) की कॉलर पकड़ ली और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग और लाठीचार्ज करना पड़ा।

Advertisment

खंडवा में विवादित टिप्पणी पर बवाल

खंडवा में गुरुवार रात शांति भंग करने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर एक धर्मगुरु के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया। दरअसल, यह पूरा मामला इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक विवादित पोस्टर से शुरू हुआ था। इस पोस्टर में मुस्लिम समाज के एक धर्मगुरु को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, समाज के लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचने के कारण बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

मामले की शुरुआत में फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत लेकर मोघट थाने पहुँचा था। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत सुनवाई की और संबंधित धाराओं में केस (कायमी) दर्ज कर लिया। दरअसल, पुलिस की ओर से कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब शिकायतकर्ता के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग थाना परिसर के भीतर और बाहर जमा हो गए। पुलिस का कहना था कि वे कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन उग्र भीड़ नारेबाजी करते हुए तुरंत सख्त एक्शन की मांग पर अड़ी रही। इसी दौरान पुलिस और भीड़ के बीच बहस हुई।

पुलिस और भीड़ के बीच तीखी झड़प

प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेहद उग्र हो गई। पुलिस के साथ बातचीत के दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तेजित भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने समझाइश दे रहे टीआई धीरेश धरवाल को पीछे धकेला और कॉलर पकड़ ली और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

Advertisment

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

पुलिस ने कानून-व्यवस्था को हाथ से निकलता देख पुलिस ने लाठीचार्ज (police lathicharge) किया और भीड़ को तितर-बितर कर खदेड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली और पदम नगर थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुँच गया। एएसपी (ASP) महेंद्र तारनेकर और सीएसपी (CSP) समेत भारी संख्या में पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया।

भीड़ के बीच युवती से मारपीट

इस पूरे हंगामे के बीच एक बेहद शर्मनाक घटना भी सामने आई। भीड़ के बीच फंसी एक युवती के साथ 8 से 10 युवकों ने बदसलूकी की। युवती का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उसे थप्पड़ मारे, जिससे उसके चेहरे पर सूजन आ गई और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। रोते हुए युवती ने थाने पहुँचकर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की सख्त कार्रवाई और हिरासत

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। युवती के साथ मारपीट करने वालों और पुलिस से बदसलूकी करने वाले कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है।

Advertisment

आरोपी हिरासत में, पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिस व्यक्ति ने विवादित पोस्ट डाली थी, उसे राउंड-अप (हिरासत में) कर लिया गया है। एएसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया कि वर्तमान में शहर में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आगामी पर्व और त्योहारों के मद्देनजर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर दिखती है, तो कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Khandwa news, Khandwa police Khandwa crime news Social Media Controversial Post

Social Media Controversial Post police lathicharge khandwa police khandwa crime news Khandwa News
Advertisment
चैनल से जुड़ें