Advertisment

भोपाल के निशातपुरा में दरिंदगी: सुई-धागा मांगने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी, महिला के साथ किया रेप, भांजे को देख भागा आरोपी

भोपाल के निशातपुरा में सुई-धागा मांगने के बहाने घर में घुसे पड़ोसी ने नवविवाहिता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

author-image
Vikram Jain
एडिट
vikram mp bhopal nishatpura newlywed rape case neighbor arrested bhau singh Hindi news zvjjain bansal - 2025-12-24T213847.308

सांकेतिक फोटो।

MP Bhopal Nishatpura Newlywed Rape Case: राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पड़ोसी ने सुई और धागा मांगने के बहाने घर में दाखिल होकर एक नवविवाहिता के साथ रेप किया। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी और उसका पति मजदूरी पर गया हुआ था। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर जब उसका भांजा घर पहुंचा, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में कानूनी जांच जारी है।

Advertisment

सुई-धागा मांगने की आड़ में हैवानियत

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 20 वर्षीय विवाहिता ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई है। मूलतः राजगढ़ जिले की रहने वाली पीड़िता की शादी हाल ही में निशातपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। मंगलवार शाम जब उसका पति काम पर गया हुआ था, तब पड़ोस में रहने वाले 44 वर्षीय भाऊ सिंह ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

कमरे तक पीछे चला गया आरोपी

पीड़िता के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी भाऊ सिंह उसके घर पहुंचा और सुई-धागा मांगने लगा। महिला उसे सामान देने के लिए जैसे ही कमरे के अंदर गई, आरोपी भी चुपके से उसके पीछे कमरे में घुस गया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

ये खबर भी पढ़ें... गुना में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा: पलक झपकते ही उड़ाते थे गाड़ियां, गिरोह के 2 सदस्य अरेस्ट, 6 मोटरसाइकिलें बरामद

Advertisment

भांजे को देख भाग निकला आरोपी

महिला ने जब हिम्मत जुटाकर शोर मचाना शुरू किया, तो अचानक उसका भांजा घर के भीतर दाखिल हुआ। भांजे को देखते ही आरोपी भाऊ सिंह घबरा गया और मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ निशातपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और बुधवार सुबह आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें... MP में डॉक्टरों का सार्थक ऐप फर्जीवाड़ा: 500 KM दूर से लगाई फर्जी अटेंडेंस, 13 की कटी सैलरी, 1 डॉक्टर की हाजिरी में दिखे अलग-अलग चेहरे

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल: हिंदू संगठनों की स्कूलों को सख्त चेतावनी, बिना पेरेंट्स की अनुमति बच्चों को न बनाएं सांता क्लॉज, ड्रेस और क्रिसमस ट्री लाने को न कहें

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में छुट्टियों में घर आई महिला पटवारी की मौत: बेटी का गुब्बारा उतारने के चक्कर में छत से गिरी मां, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Bhopal Rape Case, MP news, Bhopal Newlywed Rape Case, Nishatpura Rape Case, Nishatpura police Bhopal, Bhopal Crime news Neighbor Sexual Assault Case | women safety | mp crime news | Bhopal Police Rape FIR not presen Bhopal Rape Case

MP news mp crime news Bhopal Crime News women safety Bhopal Rape Case Bhopal Newlywed Rape Case Nishatpura Rape Case Nishatpura police Bhopal Neighbor Sexual Assault Case Bhopal Police Rape FIR
Advertisment
चैनल से जुड़ें