MP में डॉक्टरों का सार्थक ऐप फर्जीवाड़ा: 500 KM दूर से लगाई फर्जी अटेंडेंस, 13 की कटी सैलरी, 1 डॉक्टर की हाजिरी में दिखे अलग-अलग चेहरे

भोपाल के संजीवनी क्लिनिकों में पदस्थ 13 डॉक्टरों की फर्जी अटेंडेंस लगाने पर सैलरी काटी गई है। सार्थक ऐप की जांच में खुलासा हुआ कि डॉक्टर 500 किमी दूर से हाजिरी लगा रहे थे, वहीं एक डॉक्टर की जगह दूसरे लोग फोटो खिंचवा रहे थे।

mp bhopal doctors fake attendance sarthak app salary cut cmho action hindi news zvj

सीएमएचओ कार्यालय की नियमित समीक्षा के दौरान पकड़ में आई गड़बड़ी।

Bhopal Health Department Sarthak App Doctor Attendance Fraud: भोपाल के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों द्वारा तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी हाजिरी लगाने का एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। 'सार्थक ऐप' की जांच में सामने आया कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के कुछ डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहकर 500 किलोमीटर दूर से हाजिरी लगा रहे थे, तो वहीं कुछ की जगह दूसरे लोग फोटो खिंचवाकर उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। इस गंभीर लापरवाही और मरीजों की सेहत से खिलवाड़ को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। फर्जी अटेंडेंस लगाने पर संजीवनी क्लिनिकों में पदस्थ 13 डॉक्टरों की सैलरी काटी गई है। साथ ही एक डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सार्थक ऐप पर लगाई फर्जी अटेंडेंस

भोपाल सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जब 'सार्थक ऐप' पर दर्ज उपस्थिति की नियमित समीक्षा की गई, तो डिजिटल डेटा ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। जांच में पाया गया कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के बजाय तकनीक के जरिए अपनी गैर-हाजिरी को हाजिरी में बदल रहे थे। ऐप का दुरुपयोग करके फर्जी अटेंडेंस कर डॉक्टर्स ड्यूटी से गायब रह रहे थे।

Action on fake attendance of doctors in Bhopal
डॉक्टरों ने ऐप की लोकेशन से छेड़छाड़ कर हाजिरी लगाई।

500 किमी दूर से 'ड्यूटी' और लोकेशन का खेल

गौतम नगर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सिंह ने हद पार करते हुए अपने कार्यस्थल से 500 किलोमीटर दूर रहते हुए ‘सार्थक ऐप’ पर अटेंडेंस दर्ज की। इतना ही नहीं, उनकी नियमित हाजिरी भी क्लिनिक से 11 किलोमीटर दूर की लोकेशन से लग रही थी। इसका सीधा मतलब यह है कि डॉक्टर साहब कभी क्लिनिक पहुंचे ही नहीं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में वे ड्यूटी पर मौजूद थे। डॉ. संजीव सिंह की धोखाधड़ी को लेकर विभाग ने लिया कड़ा एक्शन लिया है।

Sarthak App Doctor Attendance
बाग मुगालिया क्लिनिक के डॉ. मिनहाज ने अलग अलग चेहरों से अटेंडेंस दर्ज कराई थी।

डॉक्टर एक, अटेंडेंस में चेहरे अलग-अलग

दूसरा गंभीर मामला बाग मुगालिया क्लिनिक के डॉ. मिनहाज का है। सार्थक ऐप के फोटो वेरिफिकेशन फीचर में उनके नाम पर दर्ज हाजिरी में अलग-अलग व्यक्तियों के चेहरे दिखाई दिए। यह स्पष्ट रूप से किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा डॉक्टर की जगह हाजिरी लगाने का मामला है। डॉ. मिनहाज को अब तक 9 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त करने की प्रक्रिया (Terminated) शुरू कर दी गई है।

यह गड़बड़ी सीएमएचओ कार्यालय की नियमित समीक्षा के दौरान पकड़ में आई। मामला सामने आते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों डॉक्टरों का एक माह का वेतन काटने के आदेश बुधवार को जारी कर दिया है।

Sanjeevani Clinic Doctor Absenteeism
डॉ. मिनहाज ने अलग-अलग चेहरों से लगाई अटेंडेंस।

13 डॉक्टरों के वेतन पर चली कैंची

स्वास्थ्य विभाग में मचे हाजिरी फर्जीवाड़े के बाद अब लापरवाह डॉक्टरों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। सार्थक ऐप के जरिए सामने आई फर्जीवाड़े की इस परत ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। बुधवार को जब सीएमएचओ (CMHO) कार्यालय ने अटेंडेंस रिकॉर्ड का डेटा खंगाला, तो अनियमितताओं की लंबी लिस्ट सामने आई।

नतीजतन, सीएमएचओ ने 13 डॉक्टरों की 7 दिन से लेकर एक माह तक की सैलरी काटने के सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, संदेह के घेरे में आए 25 अन्य डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से उन डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है जो अस्पताल आने के बजाय डिजिटल सिस्टम को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे। डिजिटल लोकेशन और फोटो मिसमैच ने पूरा राज खोला। 

ये खबर भी पढ़ें...गुना GAIL टाउनशिप चोरी कांड: चोरों ने जमीन में गाड़ा था गोल्ड, SIT ने दबोचा एक चोर, 5 फरार, एक रात में टूटे थे 8 घर के ताले

डॉ. मिनहाज की बर्खास्तगी तय

विभाग ने सबसे कड़ा रुख बागमुगालिया संजीवनी क्लिनिक में पदस्थ डॉ. मिनहाज के खिलाफ अपनाया है। जांच में सामने आया कि डॉ. मिनहाज न केवल अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह थे, बल्कि उन्होंने प्रशासनिक अनुशासन की भी धज्जियां उड़ाईं। अधिकारियों के मुताबिक यह मामला सिर्फ गैरहाजिरी का नहीं, बल्कि डिजिटल प्रक्रिया के दुरुपयोग का भी संकेत देता है।

सीएमएचओ कार्यालय के मुताबिक, डॉ. मिनहाज को उनकी अनियमिताओं पर स्पष्टीकरण देने के लिए अब तक 9 आधिकारिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने एक का भी जवाब देना उचित नहीं समझा। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए विभाग ने उन्हें सेवा से बर्खास्त (Terminated) करने का निर्णय लिया है। उनकी बर्खास्तगी की अंतिम फाइल सोमवार को एनएचएम (NHM) कार्यालय भेज दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... देवास में प्रशासन बना तमाशाबीन: अतिक्रमण हटाने पर दंपती ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम, तहसीलदार और CMO सस्पेंड

मरीजों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि संजीवनी क्लिनिक का उद्देश्य गरीबों को मुफ्त इलाज देना है। डॉक्टरों की यह लापरवाही सीधे तौर पर मरीजों की जान से खिलवाड़ है। इसी आधार पर 25 डॉक्टरों को नोटिस जारी किए गए और 13 डॉक्टरों की 7 दिन से लेकर एक माह तक की सैलरी काटने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि डिजिटल सिस्टम से छेड़छाड़ कर मरीजों की सेवा में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... बीईओ और सीएसी को जेल: गुना कोर्ट ने BEO और CAC को सुनाई जेल की सजा, निरीक्षण की आड़ में सहायक शिक्षक पर बनाते थे वसूली का दबाव

ये खबर भी पढ़ें... गुना में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा: पलक झपकते ही उड़ाते थे गाड़ियां, गिरोह के 2 सदस्य अरेस्ट, 6 मोटरसाइकिलें बरामद

bhopal news, Sarthak App Doctor Attendance Fraud, bhopal Doctor Attendance Fraud Sarthak App Doctor Attendance case | Fake Digital Attendance MP | Dr Sanjeev Singh Fake Attendance | Salary Cut Doctors Bhopal | CMHO Bhopal Manish Sharma | MP Sarthak App Monitoring  Action on fake attendance of doctors in Bhopal

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article