Bhopal Navi Mumbai Flight: भोपाल से नवी मुंबई की सीधी उड़ान का रास्ता साफ, 1 फरवरी से इंडिगो शुरू करेगा सेवा

भोपाल से नवी मुंबई के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट 1 फरवरी से शुरू होगी, एयर इंडिया एक्सप्रेस भी फरवरी में बेंगलुरु सेवा शुरू कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

bhopal flight

Bhopal Navi Mumbai Flight: नए साल में भोपाल के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राजधानी भोपाल से नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। IndiGo, 1 फरवरी से भोपाल-नवी मुंबई रूट पर नियमित उड़ान सेवा शुरू करेगा। इसके साथ ही Air India Express भी फरवरी महीने में भोपाल से बेंगलुरु के लिए अपनी पहली फ्लाइट शुरू कर सकता है। दोनों सेवाओं के शुरू होने से भोपाल की एयर कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार मिलने वाला है।

विंटर सीजन के स्लॉट पहले ही सुरक्षित

इंडिगो ने भोपाल-नवी मुंबई रूट के लिए विंटर सीजन के स्लॉट पहले ही ले लिए हैं। इस रूट पर एयरलाइन 186 सीटर एयरक्राफ्ट का संचालन करेगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट की औपचारिक शुरुआत 25 दिसंबर को हो चुकी है और अब वहां से नियमित फ्लाइट्स का नेटवर्क धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। इंडिगो की यह फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को रोजाना यात्रा का विकल्प मिलेगा।

ये भी पढ़ें- मैहर में BJP विधायक के भतीजे की दंबगई: बिना टोल दिए निकाली गाड़ी, रोका तो कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई शर्मनाक करतूत

एयर इंडिया एक्सप्रेस भी तैयार

भोपाल से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस रूट के लिए विंटर सीजन में स्लॉट सुरक्षित कर लिए हैं। यह फ्लाइट 189 सीटर विमान से संचालित की जाएगी। हालांकि एयरलाइन की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन फरवरी में सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह के संघ प्रेम पर बवाल: अपनी ही पार्टी में घिरे पूर्व सीएम, कांग्रेस सचिव मणिकम टैगौर ने कहा- RSS नफरती, अलकायदा से क्या सीखना

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार दोनों नई उड़ान सेवाओं से भोपाल का हवाई नेटवर्क मजबूत होगा। नवी मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार, आईटी सेक्टर, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिए समय की बचत होगी।

ये भी पढ़ें- अन्नदाता के लिए खुशियों वाला रविवार: MP के 3.77 लाख किसानों के खातों में आई भावांतर योजना की राशि, CM यादव ने रतलाम से ट्रांसफर किए पैसे

भोपाल-नवी मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल

इंडिगो की भोपाल-नवी मुंबई फ्लाइट 1 फरवरी से प्रभावी होगी। फ्लाइट नंबर 6ई 2297 नवी मुंबई से सुबह 6 बजे रवाना होकर 7:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट नंबर 6ई 2298 भोपाल से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर 9:30 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। एयरलाइन के अनुसार टिकटों की बिक्री जल्द शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें- थप्पड़कांड वाली SDM प्रिया वर्मा का ऑन स्पॉट एक्शन: बच्चों से ठूंस-ठूंस कर भरी ई-रिक्शा रुकवाई, खुद की गाड़ी से एकेडमी भेजा, वाहन जब्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article