Advertisment

अन्नदाता के लिए खुशियों वाला रविवार: MP के 3.77 लाख किसानों के खातों में आई भावांतर योजना की राशि, CM यादव ने रतलाम से ट्रांसफर किए पैसे

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित सम्मेलन में 3.77 लाख सोयाबीन किसानों के खातों में भावांतर योजना के 810 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

author-image
Vikram Jain
MP CM Mohan Yadav Soybean Bhavantar Yojana MP

एमपी में सोयाबीन किसानों के खातों में भावांतर योजना के रुपए ट्रांसफर।

CM Mohan Yadav Jawra Bhavantar Yojana Amount Distribution: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के दौरान प्रदेश के अन्नदाताओं को बड़ी आर्थिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 3.77 लाख सोयाबीन किसानों के बैंक खातों में भावांतर भुगतान योजना के तहत 810 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की। यह कदम सोयाबीन उत्पादक किसानों को बाजार भाव में आई गिरावट से राहत देने के लिए उठाया गया है। साथ ही सीएम ने दिग्गज नेता और पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया।

Advertisment

सीएम ने किसानों के खातों में भेजी भावांतर राशि

मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय सुनिश्चित करने और उन्हें फसल के उचित दाम दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। रविवार को रतलाम के जावरा के शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रुपए की राशि अंतरित (Transfer) की। इस दौरान सीएम ने किसान कल्याण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। 

Ratlam Jawra CM Mohan Yadav Farmer Event 2
किसानों के खातों में भावांतर राशि का अंतरण करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

किसानों को मिला भावांतर योजना का पैसा

भावांतर भुगतान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाना है। जब मंडियों में सोयाबीन के दाम सरकार द्वारा निर्धारित मॉडल रेट से कम होते हैं, तब सरकार उस अंतर (भाव+अंतर) की राशि किसानों को सीधे भुगतान करती है। इस बार खरीफ सीजन में सोयाबीन की कीमतों में आई गिरावट के चलते किसानों को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 810 करोड़ रुपए की यह राशि जारी की है।

Advertisment
Ratlam Jawra CM Mohan Yadav Farmer Event 4
रतलाम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

किसान हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार "अन्नदाता" के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि "किसानों को उनकी कड़ी मेहनत का पूरा मूल्य मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। भावांतर योजना का यह लाभ सीधे तौर पर किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा।" मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों के हित में आने वाले समय में और भी बड़े निर्णय लिए जाएंगे।

पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय को दी श्रद्धांजलि

किसान सम्मेलन से पूर्व मुख्यमंत्री ने सुजापुर में वरिष्ठ राजनेता और पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. पांडेय ने गांव की माटी से निकलकर आदर्शवादी राजनीति का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। जावरा-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के विकास और देश की राजनीति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Advertisment
Ratlam Jawra CM Mohan Yadav Farmer Event 1
जावरा के सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
Ratlam Jawra CM Mohan Yadav Farmer Event 3
जावरा के सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।

खातों में आए पैसे, किसानों में उत्साह

भावांतर योजना की राशि खातों में पहुंचते ही प्रदेश के अन्नदाताओं के चेहरों पर चमक लौट आई है। गांव की चौपालों से लेकर खेतों की मेढ़ तक, हर जगह मुख्यमंत्री की इस सौगात की चर्चा है। पिछले कुछ समय से बढ़ती लागत और बाजार में सोयाबीन के गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए यह राशि किसी 'संजीवनी' से कम नहीं है। आर्थिक दबाव झेल रहे किसान अब खुद को अधिक सुरक्षित और संबल महसूस कर रहे हैं।

Advertisment

CM Mohan Yadav, Jawra news, Soybean Bhavantar Yojana, MP Farmers news, Dr Laxminarayan Pandey Statue, Ratlam Kisan Sammelan, MP Govt Soybean Payment.

mp farmers news CM Mohan Yadav Soybean Bhavantar Yojana
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें