/bansal-news/media/media_files/2025/12/10/bhopal-pension-fraud-1-2025-12-10-11-43-59.jpg)
Bhopal Pension Scam:भोपाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के खातों से की गई बड़ी बैंकिंग हेराफेरी का पर्दाफाश हुआ है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने बैंक ऑफ इंडिया की सैफिया कॉलेज शाखा से जुड़े सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि कर्मचारियों ने फिनैकल सिस्टम का दुरुपयोग कर 212 निष्क्रिय खातों को नियमों के खिलाफ सक्रिय किया और तीन साल में एटीएम के जरिए 44.11 लाख रुपए निकाल लिए। यह पूरा खेल जनवरी 2016 से मार्च 2019 के बीच चलता रहा।
Bhopal : सरकारी पेंशन खातों में 44 लाख का बड़ा घोटाला, EOW ने बैंक कर्मचारियों समेत 7 पर की FIR#bhopal#PensionFraud#EOW#BankFraud#MPNews#FinancialScam#BhopalNews#madhyapradeshpic.twitter.com/nlKVo8oBTa
— Bansal News Digital (@BansalNews_) December 10, 2025
कैसे खुली धोखाधड़ी की परतें
मार्च 2019 में भगवती देवी नाम की महिला ने अपने मृत पति के खाते से अवैध निकासी की शिकायत दी। यहीं से मामला खुलना शुरू हुआ। बैंक की शुरुआती जांच में ट्रांजैक्शन दो कर्मचारियों विशेष सहायक दीपक जैन और स्टाफ क्लर्क अजय सिंह परिहार से जुड़े मिले। इसके बाद बैंक विजिलेंस और ईओडब्ल्यू (EOW ) की जांच में पता चला कि दोनों ने विभागीय मानकों को नजरअंदाज कर निष्क्रिय खातों को अपने स्तर पर एक्टिव किया और एंट्री तथा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी खुद ही पूरी कर ली।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/10/bhopal-pension-fraud-2-2025-12-10-11-45-23.jpg)
ये भी पढ़ें- MP GST Notice: प्रदेश में सबसे बड़ी टैक्स चोरी का मामला...इंदौर के कारोबारियों को 2002 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस
फिनैकल सिस्टम से किया गया खिलवाड़
जांच में यह सामने आया कि फिनैकल लॉग और ऑडिट ट्रेल में कई ऐसे एंट्री रिकॉर्ड मिले जो स्पष्ट करते हैं कि खातों को अवैध तरीके से एक्टिव किया गया था। 212 खातों में से 64 खाते तो सीधे सहकर्मियों की आईडी का दुरुपयोग कर दीपक जैन ने सक्रिय किए। इन खातों का उपयोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राहत राशि को दूसरे खातों में भेजने के लिए किया गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/10/bhopal-pension-fraud-3-2025-12-10-11-58-01.jpg)
ये भी पढ़ें- Ratlam Love Story: कलेक्ट्रेट में प्रेमिका के लिए रोया-गिड़गिड़ाया युवक, गाड़ी के पीछे दौड़ा, बेहोश होकर जमीन पर गिरा
राशि कैसे पहुंची आरोपियों तक
पैसा चार परिचितों खुशबू खान, कल्पना जैन, ललिता ठाकुर और अफरोज खान के खातों में ट्रांसफर किया गया। इन खातों के एटीएम कार्ड दीपक जैन के पास थे, जिससे वह रकम निकालता रहा। निकाली गई राशि को 70 और 30 के अनुपात में बांटने का खुलासा भी हुआ। सीसीटीवी फुटेज, एटीएम निकासी रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री ने इस पूरी हेराफेरी को पुष्ट कर दिया।
ईओडब्ल्यू की जांच में यह भी पता चला कि दीपक जैन और उनकी पत्नी हेमलता जैन के खातों में अचानक बड़ी रकम जमा हुई। अजय परिहार के खातों में भी असामान्य लेनदेन मिले, जो गड़बड़ी के सीधे संकेत थे। बैंक की एसओपी (SOP) और सुपरवाइजरी कंट्रोल का घोर उल्लंघन इस केस को और गंभीर बनाता है।
ये भी पढ़ें- Ratlam Love Story: कलेक्ट्रेट में प्रेमिका के लिए रोया-गिड़गिड़ाया युवक, गाड़ी के पीछे दौड़ा, बेहोश होकर जमीन पर गिरा
कौन-कौन हुए नामजद
जांच में पुख्ता सबूत मिलने पर ईओडब्ल्यू ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें दीपक जैन, अजय सिंह परिहार, खुशबू खान, अफरोज खान, ललिता ठाकुर, कल्पना जैन और हेमलता जैन शामिल हैं। सभी पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, पहचान और डेटा के दुरुपयोग तथा साइबर फ्रॉड की धाराएं लगाई गई हैं।
ये भी पढ़ें...
मंदसौर पुलिस का काला कारनामा: 12वीं के टॉपर को अफीम तस्करी में फंसाया, हाईकोर्ट में CCTV फुटेज से उजागर हुआ सफेद झूठ
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस का काला कारनामा सामने आया है। यहां की पुलिस पर 12वीं क्लास के टॉपर छात्र को बस से उठाकर NDPS एक्ट के तहत अफीम तस्करी के केस में फंसाने का आरोप है। इंदौर हाईकोर्ट बेंच ने मंगलवार, 9 दिसंबर को सुनवाई की। इस दौरान मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा कोर्ट में पेश हुए और स्वीकार किया कि युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम मल्हारगढ़ थाने की ही थी। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में निर्धारित जांच प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इसके चलते पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें