Advertisment

Padma Awards 2026: 77वें गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कार विजेताओं का ऐलान, एमपी की चार विभूतियां पद्मश्री को मिला सम्मान

Padma Awards 2026 की घोषणा कर दी गई है। सरकार ने देश के अलग-अलग राज्यों से सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कला और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई अनसंग हीरोज को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

author-image
Shaurya Verma
Padma Shri Madhya Pradesh

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। इस बार भी समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले साधारण नागरिकों को सम्मानित किया गया है। मध्यप्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisment

मध्यप्रदेश से खेल क्षेत्र में खेल क्षेत्र में श्री भगवान दास रैकवार, साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में कैलाश चंद्र पंत, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए मोहन नागर और पुरातत्व क्षेत्र में नारायण व्यास को सम्मानित किया जाएगा।

पद्म पुरस्कार 2026 की सूची जारी

भारत सरकार ने 25 जनवरी की शाम पद्म पुरस्कार 2026 की आधिकारिक सूची जारी कर दी। यह परंपरा हर साल गणतंत्र दिवस से पहले निभाई जाती है। इस बार भी देश के कोने-कोने से आए ऐसे लोगों को चुना गया है, जिनका योगदान आम तौर पर सुर्खियों में नहीं रहता, लेकिन समाज के लिए बेहद अहम रहा है।

इन नामों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

केंद्र सरकार की ओर से जारी घोषणा के अनुसार अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडिस, भगवानदास रायकर, भिकल्या लाडक्या ढिंडा, बृज लाल भट्ट, बुधरी ताठी, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव और धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने बताया कि इस वर्ष करीब 45 लोगों को अनसंग हीरोज (Unsung Heroes) कैटेगरी में पद्मश्री दिया जा रहा है।

Advertisment

स्वास्थ्य, समाज और शिक्षा में योगदान

सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं जिन्होंने स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। डॉ कुमारसामी थंगराज, जम्मू-कश्मीर के डॉ पद्म गुरमेत, तमिलनाडु के डॉ पुन्नियामूर्ति नटेसन, उत्तर प्रदेश के डॉ श्याम सुंदर, राजस्थान के गफरुद्दीन मेवारती, हैली वार, इंदरजीत सिंह सिद्धू, के पजानिवेल, मध्य प्रदेश के कैलाश चंद्र पंत और हरियाणा के खेम राज सुंदरियाल को भी पद्मश्री देने की घोषणा की गई है। 

ये भी पढ़ें -  कानपुर न्यूज: भाजपाइयों की शिकायत पर पुलिस का एक्शन, दो दरोगा और दो सिपाही हटाए गए, अपराधियो से मिलीभगत-दलाली का आरोप

देश के अलग-अलग हिस्सों से चयन

इसके अलावा कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा, महेंद्र कुमार मिश्रा, मीर हाजीभाई कसमभाई, मोहन नागर, नरेश चंद्र देव वर्मा, निलेश मंडलेवाला, नूरुद्दीन अहमद, ओथुवर थिरुथानी, पोकिला लेखथेपी, आर कृष्णन और आरएस गोडबोले को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - President Police Medal 2026: यूपी के 4 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक, 18 को वीरता और 68 पुलिसवालों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

कला, संस्कृति और सामाजिक कार्य

रघुपत सिंह, रघुवीर खेडकर, राजस्थानपति कलियप्पा गौंडर, रामा रेड्डी मामिडी, एसजी सुशीलम्मा, सांग्युसांग एस पोंगेनर, शफी शौक, श्रीरंग देवाबा लाड, सिमांचल पात्रो और सुरेश हनागावडी केएआर को भी इस वर्ष पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है। 

ये भी पढ़ें - 2026 Bajaj Pulsar 125: बजाज पल्सर 125 नए LED फीचर्स के साथ लॉन्च, लुक और स्टाइल में बड़ा अपडेट, कीमत 89,910 से शुरू

Advertisment

तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं पुरस्कार

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। इन्हें पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्म श्री (Padma Shri) की तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों के जरिए सरकार उन लोगों को सम्मान देती है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में देश और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। 

ये भी पढ़ें - National Tourism Day: देश के टॉप-10 टूरिस्ट विलेज, जहां मेहमान नहीं, परिवार की तरह रखे जाते हैं पर्यटक


 

Padma Awards 2026 padma shri award list padma awards
Advertisment
चैनल से जुड़ें