Advertisment

Nitin Nabin BJP Working President: कौन हैं नितिन नबीन जिन्हें बीजेपी ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जानें उनके बारे में सबकुछ

बीजेपी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर संगठन को नई दिशा देने का संकेत दिया है। बिहार सरकार में मंत्री रहे नितिन नबीन संगठन, चुनाव और प्रशासन का लंबा अनुभव रखते हैं।

author-image
anurag dubey
nitin navin

nitin navin

Nitin Nabin BJP Working President: भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से लंबित राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने बिहार के वरिष्ठ नेता और मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले के साथ ही यह साफ हो गया है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुने जाने तक पार्टी की कमान नितिन नबीन के हाथों में रहेगी। आमतौर पर चुनावी दौर से पहले बीजेपी इस तरह की व्यवस्था करती है, ताकि संगठन और रणनीति दोनों को मजबूती दी जा सके।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Hamirpur Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही घर के 3 बेटों की मौत, उसमें एक भतीजा भी था, सभी मां की अस्थियां ले जा रहे थे

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का मतलब क्या है

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद बेहद अहम माना जाता है। इसका सीधा मतलब है कि नितिन नबीन अब पार्टी के रोजमर्रा के संगठनात्मक फैसलों, चुनावी रणनीति और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले यह जिम्मेदारी जेपी नड्डा निभा रहे थे। बीजेपी की परंपरा रही है कि कई बार कार्यकारी अध्यक्ष ही आगे चलकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनते हैं। BJP President Election

g87ni8f4_nitin_625x300_14_December_25

यह भी पढ़ें: UP New BJP President: पंकज चौधरी यूपी BJP के नए अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने किया ऐलान, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Advertisment

कौन हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण और शहरी विकास जैसे अहम विभागों के मंत्री रह चुके हैं। वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। 2006 में उन्होंने पहली बार उपचुनाव जीता था और तब से उनका राजनीतिक सफर लगातार आगे बढ़ता गया। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी बीजेपी के बड़े नेता थे। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने उनकी राजनीतिक विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें - UP Weather 14 December: कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

Advertisment

संगठन के हर स्तर का अनुभव

नितिन नबीन ने राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया। संगठन में जमीनी स्तर पर काम करने की यही समझ उन्हें आज राष्ट्रीय स्तर तक ले आई है। पार्टी के भीतर उन्हें एक अनुशासित संगठनकर्ता और मजबूत रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - UP PCS Transfer: यूपी में 4 पीसीएस अफसरों के तबादले, पूनम निगम को UPPSC की उप-सचिव की कमान

चुनावी जीत और प्रशासनिक अनुभव

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था। 2025 के चुनाव में भी उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को भारी मतों से पराजित किया। 9 फरवरी 2021 को उन्हें पहली बार नीतीश कुमार सरकार में पथ निर्माण मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2024 और 2025 में भी उन्हें अहम विभागों की जिम्मेदारी मिली।

Advertisment

छत्तीसगढ़ में संगठन की सफलता

बीजेपी ने नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया था। वहां उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया और चुनावी तालमेल पर काम किया। इसका नतीजा पार्टी की बड़ी जीत के रूप में सामने आया। इसी सफलता के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व का भरोसा उन पर और मजबूत हुआ।

Nitin Nabin BJP Working President BJP President Election
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें