Advertisment

India US Meeting Rescheduled: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट ! चीफ नेगोशिएटर बैठक टली, जाने क्या है वजह

India-US Trade Deal पर बड़ा अपडेट आया है। वॉशिंगटन में 23 फरवरी से होने वाली चीफ नेगोशिएटर बैठक आपसी सहमति से टाल दी गई है। US Supreme Court के टैरिफ फैसले और Donald Trump के नए टैरिफ ऐलान के बाद वार्ता रीशेड्यूल की गई है।

author-image
Shaurya Verma
India US Meeting Rescheduled trade deal rescheduled 2026 tariff update donald trump pmmodi hindi zxc

India US Meeting Rescheduled: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दोनों देशों के बीच वॉशिंगटन में होने वाली चीफ वार्ताकारों की बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है। US सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले और डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान के बाद वार्ता को रीशेड्यूल करने का फैसला लिया गया है। 

Advertisment

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्यों बदला कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से जुड़े सभी प्वाइंट्स को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्तावित बैठक को रीशेड्यूल करने का फैसला लिया है। भारतीय़ टीम 23 फरवरी से वॉशिंगटन में तीन दिन की बैठक शुरू करने वाली थी। लेकिन मौजूदा कंडीशन को देखते हुए दोनों पक्षों ने इसे टालना उचित समझा।  India-US Trade Deal Update 

आपसी सहमति से लिया गया फैसला

समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस बैठक को टालने का फैसला आपसी सहमति से लिया गय़ा है। दोनों देशों का मानना है कि भारतीय चीफ नेगोशिएटर और उनकी टीम का दौरा तब किया जाए, जब प्रेसेंट घटनाक्रम और उनके असर को समजने के लिए पर्याप्त मिल सके। अब ये बैठक नई डेट पर आयोजित की जाएगी। 

अमेरिका में टैरिफ पर अदालत के फैसले से बदली स्थिति

इस मीटिंग के रीशेड्यूल होने की पीछे की वजह वर्तमान में अमेरिका में टैरिफ को लेकर US सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला माना जा रहा है। यूएस सुप्रीम कोर्ट ने रेसिप्रोकल को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लागू किया था।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर: पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी लंबा रूट, जानें कितना होगा किराया

ट्रंप के नए फैसले से बढ़ी अनिश्चितता

अदालत के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने धारा 122 का इस्तेमाल किया। धारा 122 का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका ने भारत समेत दुनिया भर के सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया। लेकिन महज 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ट्रंप ने फिर से टैरेफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। इस फैसले से भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर काफी असर पड़ा।  

ये भी पढ़ें -  Live Update 22 February: पाकिस्तान का अफगान सीमा पर बड़ा हवाई हमला, 19 की मौत, आज मेरठ दौरे पर पीएम मोदी, मेरठ मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

Advertisment

ट्रेड डील पर पहले क्या बन चुकी थी सहमति

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर पहले सहमति बन चुकी थी। इससे जुड़े फ्रेमवर्क और फैक्टशीट भी जारी की जा चुकी थी। बीते दिनों केद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी थी कि अंतरिम ट्रेड डील पर मार्च में साइन हो सकते हैं और इसे अप्रैल में लागू किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें - India US Tariff Update: भारत पर टैरिफ को लेकर स्थिति साफ, अब 18 नहीं सिर्फ 10 फीसदी शुल्क लगाएगा अमेरिका

अब आगे क्या होगा अगला कदम

पीयूष गोयल ने यह भी बताया था कि इस समझौते के लीगल ड्राफ्ट (Legal Draft) को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिवसीय बैठक होनी थी। हालांकि, अब नए अपडेट के मुताबिक इस बैठक को फिलहाल रीशेड्यूल कर दिया गया है और नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Pakistan Airstrike Afghanistan: अफगान सीमा पर पाक की एयरस्ट्राइक, टीटीपी कैंप को बनाया निशाना, 19 लोगों की मौत

India US Meeting Rescheduled India-US Trade Deal Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें