/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/c923e90b-35f6-49ef-89eb-efb1098f8ea2-2026-02-22-08-00-16.png)
Breaking News Live Update 22 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 22 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
पाकिस्तान का अफगान सीमा पर बड़ा हवाई हमला, 19 नागरिकों की मौत का दावा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/whatsapp-image-2026-02-22-08-02-29.jpeg)
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में बड़ा सैन्य अभियान चलाने का दावा किया है। पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, अफगानिस्तान के बारमाल इलाके में ड्रोन के जरिए एयरस्ट्राइक की गई, जिसमें TTP-ISKP के सात ठिकानों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि ये ठिकाने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहे थे। वहीं अफगान पक्ष की ओर से दावा किया गया है कि इस हमले में एक मदरसे पर भी बमबारी हुई, जिसमें 19 आम नागरिकों की मौत हो गई।
हमले के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। पाक सरकार ने साफ किया है कि कार्रवाई पूरी तरह आतंकवादी संगठनों, खासकर TTP-ISKP के खिलाफ की गई है, जबकि अफगान प्रशासन ने हमले की कड़ी निंदा की है।
- Feb 22, 2026 18:49 IST
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत करेगा गेंदबाजी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/sa-vs-ind-2026-02-22-18-48-40.jpg)
- Feb 22, 2026 17:55 IST
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/image-59-2026-02-22-17-55-31.jpg)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाकर्मियों ने ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया है. इस अभियान के दौरान रविवार को दो आतंकी ढेर किए गए हैं. मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर भी शामिल है. इस जॉइंट ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसयों ने मिलकर अंजाम दिया. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ क्षेत्र में एक्टिव आतंकियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.
- Feb 22, 2026 17:35 IST
CM योगी आदित्यनाथ आज सिंगापुर के लिए रवाना होंगे
/bansal-news/media/post_attachments/resize/newbucket/1200_675/2026/02/cm-yogi-2-1771743594-746226.webp)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य को 'भारत का विनिर्माण केंद्र' बनाने की मुहिम के तहत सिंगापुर और जापान की चार दिवसीय यात्रा पर आज यानी रविवार को रवाना होंगे। यह 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री का पहला विदेशी दौरा होगा, जिसे प्रदेश की निवेश कूटनीति और औद्योगिक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Feb 22, 2026 17:32 IST
तमिलनाडु-बंगाल से एक बांग्लादेशी समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार, हमले की साजिश थी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/22/comp-110_1771735575-110004.gif)
दिल्ली पुलिस ने रविवार को 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। पुलिस के मुताबिक यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं।
- Feb 22, 2026 16:17 IST
पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी गई, 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त, चार नागरिक गिरफ्तार
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/1_1771751254-2026-02-22-16-16-33.webp)
Indian Coast Guard ने गुजरात के पोरबंदर तट के पास एक बड़े समुद्री अभियान में संदिग्ध विदेशी नाव को पकड़कर चार ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस नाव से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी ब्रांड की सिगरेट बरामद की गई है। तटरक्षक बल ने बताया कि 21 फरवरी को द्वारका से लगभग 115 समुद्री मील पश्चिम में भारतीय EEZ के भीतर नाव को रोका गया था।
जांच में नाव की पहचान ‘अल मुख्तार’ के रूप में हुई, जिसमें 200 कार्टन में लगभग एक लाख पैकेट सिगरेट छिपाकर रखे गए थे। इस कार्रवाई से कुछ दिन पहले 17 फरवरी की रात Gujarat ATS के साथ संयुक्त अभियान भी चलाया गया था। पकड़ी गई नाव और चालक दल को आगे की पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया गया है, जहां अन्य एजेंसियों के साथ संयुक्त जांच जारी है।
- Feb 22, 2026 16:12 IST
पीएम मोदी - AI समिट को कांग्रेस ने बनाया अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा
"Allies deserted them": PM Modi trains gun at Congress over IYC protest, alleges "hell-bent on ruining country"
— ANI Digital (@ani_digital) February 22, 2026
Read @ANI Story |https://t.co/UM0P3aNXL6#PMModi#IYCprotest#AIImpactSummit#Congresspic.twitter.com/VcRjEXVMhoमेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच को कांग्रेस ने अपनी गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। पीएम मोदी ने यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों में घोटाले आम बात थे, जबकि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) को मजबूत किया गया, देश को आत्मनिर्भर (Aatmanirbhar) बनाया गया और भारत की पहचान वैश्विक मंच पर और मजबूत हुई है।
- Feb 22, 2026 15:34 IST
जममूकश्मीर के किशतेवाड में आतंकियों पर सेना का एक्शन, जैश का टॉप कमांडर ढेर समेत दो आतंकी ढेर
किश्तवाड़ के छात्रू क्षेत्र में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। संयुक्त ऑपरेशन अभी जारी है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/army-terrorist-encounter-2026-02-22-15-34-50.jpg)
- Feb 22, 2026 14:04 IST
दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/delhi-meerut-namo-bharat-corridor-meerut-metro-inauguration-pm-modi-sarai-kale-khan-modipuam-82-kmlong-hindi-zxc-2026-02-22-14-04-12.jpg)
पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर 30,274 करोड़ की लागत से बना है। ये कॉरिडोर कुल 82 किमी लंबा है। अब दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा होगा। - Feb 22, 2026 12:44 IST
मन की बात में पीएम मोदी ने रमजान और होली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील की
"Keep foreign-made products away from festivals": PM Modi makes 'Vocal for Local' appeal
— ANI Digital (@ani_digital) February 22, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/mg9jkpMllB#PMModi#MannKiBaat#VocalforLocal#Holi#Ramadan#Festivals#IndigenousProductspic.twitter.com/1Wt9gayDwcनई दिल्ली में प्रसारित मन की बात के 131वें एपिसोड में 22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से रमजान और होली के मौके पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर आयातित गुलाल जैसे विदेशी उत्पादों से परहेज करने और स्वदेशी सामान खरीदने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूत करता है। यह न केवल छोटे कारोबारियों और कारीगरों को समर्थन देता है, बल्कि रोजगार सृजन और देश के विनिर्माण क्षेत्र को भी बढ़ावा देता है। इस दिशा में NITI Aayog द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान का भी उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय तिरंगों की पृष्ठभूमि में संबोधित करते नजर आए, जो राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबोधन को शुरुआती दौर में सीमित प्रतिक्रिया मिली, जहां इसे 18 व्यू और एक लाइक प्राप्त हुआ।
- Feb 22, 2026 11:50 IST
पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सराहना की
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/o8p415rc_pm-modi-mann-ki-baat-650_625x300_30_april_23-2026-02-22-11-48-13.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ओमान जैसी टीमों में खेल रहे ये खिलाड़ी भारतीय प्रतिभा की वैश्विक पहचान हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। पीएम मोदी ने खेल को देशों और संस्कृतियों को जोड़ने वाला माध्यम बताते हुए कहा कि भारतीय मूल के खिलाड़ी विदेशों में खेलते हुए भी अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़े हुए हैं। - Feb 22, 2026 11:19 IST
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, पुणणे के रूबी हॉल क्लिनिक में निगरानी में इलाज
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/6gdqlt68_sharad-pawar_625x300_14_august_24-2026-02-22-11-19-05.webp)
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार को एक बार फिर पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पिछले दो हफ्तों में यह दूसरी बार है जब उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में दाखिल किया गया। उनकी बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए बताया कि पवार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्थिति फिलहाल स्थिर है। 9 फरवरी को भी उन्हें गले में संक्रमण, बुखार और छाती में जकड़न की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। - Feb 22, 2026 10:05 IST
स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर Pocso एक्ट के तहत FIR दर्ज
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/prayagraj-pocso-court-order-fir-order-against-swami-avimukteshwaranand-juvenile-sexual-abuse-case-update-hindi-news-zxc-2026-02-22-10-05-16.jpg)
प्रयागराज की POCSO कोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिगों के यौन शोषण मामले के आरोप में FIR दर्ज कराने का दिया था आदेश। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो पीड़ित बच्चों के बयान कोर्ट में दर्ज कराया था जिसके बाद आज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।
स्पेशल जज POCSO एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। अदालत के सामने जगद्गुरू रामभद्राचार्य के शिष्य ब्रह्मचारी महाराज ने शिकायत प्रस्तुत की थी। कोर्ट में प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांत रिपोर्ट भी पेश की गई।
- Feb 22, 2026 09:25 IST
बदायूं में सड़क हादसा, रोडवेज और निजी बस आपस में भिड़ी, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/badayun-accidnet-2026-02-22-09-25-10.jpg)
बदायूं के उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार तड़के रोडवेज और निजी बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
- Feb 22, 2026 09:14 IST
ओडिशा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, 5 जवानों की मौत
#WATCH | Jharsuguda, Odisha | Five police personnel died following a collision between a trailer and a police SUV near Jharsuguda Sadar Police Station on National Highway 49. The injured have been admitted to the hospital: Jharsuguda SP Gundala Reddy Raghavendra pic.twitter.com/8j9G0jlUA0
— ANI (@ANI) February 22, 2026 - Feb 22, 2026 08:15 IST
आज मेरठ दौरे पर पीएम मोदी, मेरठ मेट्रो का करेंगे उद्घाटन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/pm-modi-will-flag-off-meerut-metro-2026-02-22-08-13-07.png)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ दौरे पर रहेंगे। आझ वे नमों भारत कॉरिडोर के विस्तार का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शताब्दी नगर स्टेशन पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस दौरान मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ करेंगे और मेट्रो में सफर कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। दौरे के अंत में वे एक जनसभा को संबोधित कर क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी को लेकर सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us