Advertisment

India US Tariff Update: भारत पर टैरिफ को लेकर स्थिति साफ, अब 18 नहीं सिर्फ 10 फीसदी शुल्क लगाएगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के नए Executive Order के बाद भारत पर 18% नहीं बल्कि 10% टैरिफ लागू होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए सभी देशों पर समान अस्थायी ड्यूटी लागू की गई है।

author-image
Shaurya Verma
india-us-tariff-update-10-percent-trump-executive-order hindi news zxc


India US Tariff Update: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति को खत्म कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए आदेश के बाद यह तय हो गया है कि भारतीय सामान पर अब केवल 10 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ ही लागू होगा।

Advertisment

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदली तस्वीर 

WhatsApp Image 2026-0t

कहानी की शुरुआत अमेरिका की शीर्ष अदालत U.S. Supreme Court के उस फैसले से होती है, जिसमें राष्ट्रपति Donald Trump के व्यापक टैरिफ प्लान को अवैध करार दिया गया। कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से कहा कि राष्ट्रप ति ने टैरिफ लगाने में अपनी संवैधानिक शक्तियों की सीमा पार की है। इस फैसले को ट्रंप की आर्थिक नीतियों के लिए बड़ा झटका माना गया। Global tariff executive order

कोर्ट के आदेश के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने नया कदम उठाते हुए इंपोर्ट सरचार्ज (import surcharge) का ऐलान किया। इसके तहत 24 फरवरी से अमेरिका में आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 10 प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ लगाया जाएगा, जो 150 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

भारत पर 18 फीसदी नहीं लगेगा अतिरिक्त टैरिफ

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह सवाल उठने लगा था कि भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील (trade deal) के तहत तय 18 प्रतिशत टैरिफ के ऊपर क्या 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा। इस पर अब White House ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Advertisment

व्हाइट हाउस के अनुसार भारत समेत वे सभी देश, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ट्रंप प्रशासन के साथ टैरिफ समझौता किया था, अब केवल 10 प्रतिशत ड्यूटी का ही सामना करेंगे। यानी भारत पर 18 प्रतिशत की जगह सीधे 10 प्रतिशत टैरिफ ही लागू होगा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील और कम हुआ बोझ

WhatsApp Image 2

हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बनी थी। इस समझौते के तहत भारत द्वारा अमेरिकी ऊर्जा उत्पादों (energy products) की खरीद बढ़ाने और रूसी तेल पर निर्भरता कम करने की बात सामने आई थी। बदले में अमेरिका ने भारत पर लगने वाले 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया था।

अब ट्रंप के नए वैश्विक आदेश के बाद यह दर और घटकर 10 प्रतिशत रह गई है। इससे भारतीय निर्यातकों को सीधा फायदा मिलेगा और अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर लागत का दबाव कम होगा।

Advertisment

ट्रेड डील पर ट्रंप का बयान

भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने खुलकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ डील पक्की है और प्रधानमंत्री Narendra Modi को उन्होंने एक मजबूत और प्रभावशाली नेता बताया। ट्रंप ने यह भी कहा था कि अब अमेरिका की स्थिति पहले से बेहतर हो गई है और टैरिफ के मामले में अमेरिका को लाभ मिल रहा है। 

India US Tariff Update: Global tariff executive order
Advertisment
चैनल से जुड़ें