Advertisment

Pakistan Airstrike Afghanistan: अफगान सीमा पर पाक की एयरस्ट्राइक, टीटीपी कैंप को बनाया निशाना, 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर टीटीपी और सहयोगी संगठनों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है। अफगान सरकार का आरोप है कि मदरसे पर हमले में 19 आम नागरिक मारे गए। हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

author-image
Shaurya Verma
Pakistan Airstrike Afghanistan TTP camps strike 19 civillian deaths hindi news zxc

Pakistan Airstrike Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर TTP और उसके सहयोगी संगठनों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है। अफगान सरकार ने इसे मदरसे पर हमला बताया। इस एयरस्ट्राइक में 19 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। 

Advertisment

टीटीपी और सहयोगी संगठनों पर कार्रवाई

पाकिस्तान सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि सेना ने तहरीके-ए-तालिबान और उसके सहयोगी संगठनों के 7 कैंपों को निशाना बनाया। अताउल्लाह तरार ने इसे सेलेक्टिव स्ट्राइक हमला करार दिया। पाकिस्तान का कहना है कि इस हमले में सीमा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक गुट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पाक सरकार ने आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। 

मदरसे पर हमला, 19 नागरिकों की मौत 

तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि हवाई हमले मदरसे पर किए गए। काबुल ने दावा किया हवाई हमले में 19 आम नागरिकों की जान गई। तालिबागन सरकार का कहना है कि इस हमले की जवाबी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले अफगानिस्तान के भीतर हुए।  

Advertisment

पक्तिका और नंगरहार में हमले की रिपोर्ट

टोलो न्यूज के अनुसार पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे को निशाना बनाया। साथ ही नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी कई एयरस्ट्राइक की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पक्तिका के बरमल-अर्जुन और नंगरहार के खोगयानी, बहसोद और गनी खेल जिलों में जेट विमानों की आावाजाही और बमबारी की खबरे हैं।  

हालिया फिदायीन हमलों के बाद बढ़ी कार्रवाई

बता दें कि हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा  प्रांत के बाजौर जिले में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमे 11 सैनिक और एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके अलावा बन्नू जिले में एक अन्य फिदायीन हमले में दो सैनक मारे गए थे। हालांकि काबुल प्रशासन और TTP इन आरोपों से लगातार इनकार करते आए हैं।  

ये भी पढ़ें - अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामला: नाबालिगों से शोषण के आरोपों पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले- फर्जी मुकदमा है, सच खुद सामने आएगा

Advertisment

टीटीपी और अफगान तालिबान के रिश्तों पर विवाद

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को अफगान तालिबान से अलग संगठन माना जाता है, लेकिन दोनों के बीच करीबी संबंधों की चर्चा होती रही है। पाकिस्तान का आरोप है कि TTP के लड़ाके अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में हमले करने के लिए करते हैं। हालांकि काबुल ने इन आरोपों को लगाताग इंकार किया है। 

ये भी पढ़ें -  India US Tariff Update: भारत पर टैरिफ को लेकर स्थिति साफ, अब 18 नहीं सिर्फ 10 फीसदी शुल्क लगाएगा अमेरिका

ये भी पढ़ें - Live Update 22 February: पाकिस्तान का अफगान सीमा पर बड़ा हवाई हमला, 19 की मौत, आज मेरठ दौरे पर पीएम मोदी, मेरठ मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

Advertisment
Pakistan Airstrike Afghanistan
Advertisment
चैनल से जुड़ें