Advertisment

छात्रवृत्ति योजना में लापरवाही: शिक्षा विभाग की बड़ी कारवाई, जशपुर में 109 प्रधान पाठकों का वेतन रोका

CG Scholarship News: जशपुर के पत्थलगांव में छात्रवृत्ति योजना में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त हुआ है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर 109 प्रधान पाठकों का जनवरी 2026 का वेतन रोक दिया गया है।

author-image
Shantanu Singh
sasasasa

CG Scholarship News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड से शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

Advertisment

जहां राज्य सरकार की महत्वपूर्ण राज्य छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्रों को नुकसान हो रहा था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले में कारवाई की है। 

विद्यालयों में काम समय पर नहीं

बता दें, पत्थलगांव ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में छात्रवृत्ति से संबंधित काम तय समय में पूरा नहीं किया गया। जिसके बाद कई स्कूलों में बच्चों के बैंक खाते खुलवाने और आधार सिडिंग जैसे काम भी रुके हुए पाए गए।

यह भी पढ़ें: Rhea Chakraborty New Movie: 7 साल बाद इस सीरीज में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, जल्द ही Netflix पर होगी रिलीज

Advertisment

प्रधान शिक्षकों को नोटिस जारी

दरअसल, शिक्षा विभाग ने लापरवाही को गंभीर मानते हुए संबंधित प्रधान शिक्षकों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। साथ ही, विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि समय सीमा के भीतर जवाब दिया जाए और छात्रवृत्ति कार्य पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें: रायपुर में मंत्री सुनेंगे समस्याएं: बीजेपी कार्यकर्ताओं और आमजन की परेशानियों का होगा निराकरण, 9 फरवरी से शुरुआत

नोटिस का जवाब नहीं दिया

कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद किसी भी प्रधान पाठक ने जवाब देना जरूरी नहीं समझा। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग ने आगे की कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया।

Advertisment

109 प्रधान पाठकों का वेतन रोका

शिक्षा विभाग ने पत्थलगांव विकासखंड के 109 प्रधान पाठकों का जनवरी 2026 का वेतन अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही छात्रवृत्ति वितरण पर भी कार्य पूर्ण होने तक रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Registration: आज से NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां दिए लिंक से करें एप्लाई

विभाग ने सख्त चेतावनी दी

विभागीय जांच में सामने आया कि पूरे विकासखंड में छात्रवृत्ति योजना का केवल 35 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि शासन की योजनाओं में लापरवाही करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Carrot Oatmeal Cookies: बिना मैदा और चीनी के बनाएं, ओट्स और गाजर से ये हेल्दी कुकीज





CG Scholarship Scheme Portal Scholarship Scheme CG Education Department Updates CG Education Department News CG Scholarship News
Advertisment
चैनल से जुड़ें