/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/neet-ug-2026-registration-start-8-february-date-eligibility-exam-schedule-hindi-news-zxc-1-2026-02-08-15-49-08.jpg)
NEET UG 2026 Registration: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency–NTA) ने NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो एक महीने तक चलेगी।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, वेबसाइट पर भरें फॉर्म
NEET (UG) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा देश में अंडरग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा में प्रवेश का एकमात्र माध्यम है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी स्थिति में ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
NEET UG 2026 के स्कोर और मेरिट लिस्ट के आधार पर MBBS और BDS में ऑल इंडिया कोटा (All India Quota) और स्टेट कोटा (State Quota) के तहत प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा BAMS, BUMS, BSMS जैसे आयुष (AYUSH) कोर्स, BHMS, BVSC & AH और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (Armed Forces Medical Services) के तहत MNS के लिए B.Sc. Nursing में भी दाखिला इसी परीक्षा के जरिए होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें जानना जरूरी
आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक तय की गई है। परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख उसी दिन रात 11:50 बजे तक होगी। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 10 से 12 मार्च 2026 तक खुलेगी। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को रविवार के दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न और समय
NEET UG 2026 की परीक्षा पेन एंड पेपर मोड (Pen and Paper Mode) में होगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी। दोपहर की शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होने के कारण छात्रों को अपनी तैयारी उसी अनुसार करनी होगी।
13 भाषाओं में होगी परीक्षा
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए NEET UG 2026 को 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। आवेदन करते समय भाषा का चयन सावधानी से करना होगा क्योंकि बाद में इसमें बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका
सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1700 रुपये तय किया गया है। जनरल-ईडब्ल्यूएस (General-EWS) और ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) वर्ग के लिए शुल्क 1600 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) और थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। भारत के बाहर परीक्षा केंद्र चुनने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 9500 रुपये रखा गया है। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए किया जा सकता है।
आवेदन में अपलोड करने होंगे ये दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ सिग्नेचर (Signature) और सूचना विवरणिका (Information Bulletin) में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us