Advertisment

रायपुर में मंत्री सुनेंगे समस्याएं: बीजेपी कार्यकर्ताओं और आमजन की परेशानियों का होगा निराकरण, 9 फरवरी से शुरुआत

छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में साय सरकार के मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत 9 फरवरी से होकर 13 फरवरी तक चलेगी।

author-image
BP Shrivastava
Raipur Ministers Meet BJP Worker

Raipur Ministers Meet BJP Worker: छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में साय सरकार के मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत  9 से होकर 13 फरवरी तक चलेगी।

Advertisment

कृषि मंत्री नेताम पहले दिन सुनेंगे समस्याएं

 कैबिनेट मंत्री खुद उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।
 9 फरवरी को कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे। उनके साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित रहेंगे।10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव समस्याएं सुनेंगे, उनके साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव रहेंगे। 11 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ सहयोग केंद्र में प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहेंगे।
 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहयोग केंद्र कि में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, उनके साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष नंदन जैन मौजूद रहेंगे। 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप के साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष रामजी भारती उपस्थित रहेंगे।

5 दिन का कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार, किस मंत्री के साथ कौन बीजेपी नेता मौजूद रहेगा इसका पूरा कार्यक्रम पार्टी ने जारी किया है। कार्यक्रम इस प्रकार है-

  •  9 फरवरी: कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही।

  • 10 फरवरी: कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव और प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव।

  • 11 फरवरी: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव।

  •  12 फरवरी: वित्त मंत्री ओपी चौधरी और प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष नंदन जैन।

  • 13 फरवरी: वन मंत्री केदार कश्यप के साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष रामजी भारती उपस्थित रहेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, 8 फरवरी को भी बारिश नहीं

Raipur Ministers Meet BJP Worker
Advertisment
चैनल से जुड़ें