Advertisment

Carrot Oatmeal Cookies: बिना मैदा और चीनी के बनाएं, ओट्स और गाजर से ये हेल्दी कुकीज

Carrot Oatmeal Cookies: शाम की चाय के साथ कई लोग बिस्किट या कुकीज खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी जो हेल्दी भी है और टेस्टी भी है।

author-image
Satya Sharma
recipe (46)

Carrot Oatmeal Cookies: शाम की चाय के साथ कई लोग बिस्किट या कुकीज खाना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादातर बिस्किट में मैदा और वनस्पति का तेल पाया जाता है, जो रोजाना खाने पर आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी जो हेल्दी भी है और टेस्टी भी है। 

Advertisment

इस रेसिपी का नाम है गाजर और ओटमील कुकीज, जो खाने में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं लेकिन साथ में बहुत हेल्दी भी होते हैं। ओट्स में फाइबर होता है जो खाने के बीच भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, वहीं गाजर कुकीज को पौष्टिक बनाती है।

image (43)

सामग्री

रोल्ड ओट्स – 1 कप
बारीक कद्दूकस की हुई गाजर – ½ कप
पका हुआ केला, मसलकर – आधा मध्यम आकार का
मूंगफली का बटर – 2 बड़े चम्मच
दालचीनी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच

बनाने की विधि

1. ओवन को 180°C पर पहले से गरम कर लें।
2. एक बाउल में रोल्ड ओट्स डालें।
3. कद्दूकस की हुई गाजर और मसला हुआ केला मिला लें।
4. इसमें पीनट बटर और दालचीनी पाउडर मिलाएं।
5. सभी सामग्री को तब तक मिलाएं जब तक कि वे अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं।
6. बेकिंग ट्रे को पार्चमेंट पेपर से ढक दें।
7. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिश्रण निकालें और उसे कुकीज का आकार दें।
8. ट्रे पर बिस्कुटों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें।
9. अब कुकीज को 15-18 मिनट तक बेक करें जब तक कि यह सख्त न हो जाए।
10. परोसने से पहले इसे पूरी तरह से ठंडा कर लें।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Desi Recipe: कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो बनाएं, राजस्थान की ये ट्रेडिशनल रेसिपी

Carrot Oatmeal Cookies Carrot Oatmeal Cookies recipe recipe food Snacks healthy snacks recipes office
Advertisment
चैनल से जुड़ें