Advertisment

होली में रायपुर में छलका जाम: चार दिन में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब गटकी, विदेशी शराब की मांग बढ़ी

रायपुर में होली के दौरान शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई। चार दिनों में 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब बिकी, जो पिछले साल से 91 लाख ज्यादा है। आबकारी विभाग के अनुसार विदेशी शराब की मांग तेजी से बढ़ रही है।

author-image
Shantanu Singh
Raipur Holi Liquor Sale Report

Raipur Holi Liquor Sale Report: होली का त्योहार रायपुर में इस बार जश्न के साथ शराब की रिकॉर्ड बिक्री का गवाह बना। होली के आसपास महज चार दिनों में रायपुर जिले के शराब प्रेमियों ने 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब खरीद ली।

Advertisment

यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 91 लाख रुपए ज्यादा है। आबकारी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों ने होली के दौरान शराब की खपत और इसके बदलते ट्रेंड को उजागर किया है।

चार दिन में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब बिक्री

आबकारी विभाग के मुताबिक होली के दौरान शराब दुकान बंद रहने के कारण लोगों ने पहले ही स्टॉक कर लिया। विभाग ने होली के तीन दिन पहले और होली के एक दिन बाद तक की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कोरिया में पशु विभाग में कमीशन का खेल: बाबू और कर्मचारी का ऑडियो वायरल, शिकायत के बाद लौटाए 1.18 लाख रुपए

Advertisment

आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च को रायपुर में 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। इसके अगले दिन 2 मार्च को यह आंकड़ा बढ़कर 15 करोड़ 94 लाख रुपए तक पहुंच गया।

वहीं होली के एक दिन पहले यानी 3 मार्च को शराब बिक्री अपने चरम पर रही और इस दिन 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब बिक गई। जबकि होली के दिन 4 मार्च को शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बाद 5 मार्च को भी होली की खुमारी जारी रही और लोगों ने 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब खरीदी।

यह भी पढ़ें: MP में जमीन विवादों का डिजिटल समाधान: अब घर बैठे दर्ज कराएं रजिस्ट्री पर आपत्ति, ऑनलाइन होंगी शिकायत, नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर!

Advertisment

पिछले साल से ज्यादा हुई बिक्री

आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस साल होली के दौरान शराब की बिक्री पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही। कुल मिलाकर चार दिनों में करीब 91 लाख रुपए की अतिरिक्त शराब की बिक्री हुई है।

खासतौर पर होली से तीन दिन पहले शराब बिक्री में लगभग 30.3 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई। इससे साफ है कि इस बार शराब प्रेमियों ने त्योहार के पहले ही पर्याप्त स्टॉक जमा कर लिया था ताकि किसी तरह की कमी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 6 March: ईरान-इजरायल तनाव बढ़ा, हवाई हमलों के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी

Advertisment

‘देशी’ से ज्यादा ‘विदेशी’ की डिमांड

आंकड़ों में एक और दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। आबकारी विभाग के अनुसार अब देशी शराब की तुलना में विदेशी शराब की मांग तेजी से बढ़ रही है।

चार दिनों के आंकड़ों में 1 मार्च को छोड़कर बाकी तीनों दिनों में देशी शराब की बिक्री पिछले साल की तुलना में कम रही। जिस दिन बिक्री बढ़ी भी, उस दिन महज 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके उलट विदेशी शराब की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। विदेशी स्प्रिट की बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक है। बिक्री के लिहाज से विदेशी स्प्रिट ने देशी और विदेशी माल्ट दोनों को पीछे छोड़ दिया।

Advertisment

त्योहार के साथ बदला शराब का ट्रेंड

आंकड़े यह भी संकेत देते हैं कि रायपुर में शराब पीने का ट्रेंड धीरे धीरे बदल रहा है। जहां पहले देशी शराब की मांग ज्यादा रहती थी, वहीं अब विदेशी शराब की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।

त्योहारों के दौरान शराब की बढ़ती बिक्री आबकारी विभाग के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत बन रही है। वहीं होली जैसे बड़े त्योहार पर शराब की खपत यह भी दिखाती है कि जश्न के साथ शराब का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: भोपाल नगर निगम की 40 करोड़ की नई बिल्डिंग में हादसा: पोर्च के गैप से गिरकर बुजुर्ग की मौत, सुरक्षा और निर्माण को लेकर उठे सवाल

Advertisment



raipur
Advertisment
चैनल से जुड़ें