Advertisment

कोरिया में पशु विभाग में कमीशन का खेल: बाबू और कर्मचारी का ऑडियो वायरल, शिकायत के बाद लौटाए 1.18 लाख रुपए

CG Pashu Vibhag Controversy: कोरिया में पशु विभाग में बिल पास कराने के नाम पर कमीशन लेने का आरोप लगा है। बाबू राजेंद्र प्रसाद और विकास साहू का कथित ऑडियो वायरल है, जिसमें 65 हजार कमीशन की चर्चा बताई जा रही है।

author-image
Shantanu Singh
CG Pashu Vibhag Controversy

CG Pashu Vibhag Controversy: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कथित तौर पर कमीशन खोरी की का एक मामला सामने आया है, बताया जा रहा है ट्रेजरी में बिल पास के नाम पर कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है।

Advertisment

बता दें इस पूरे मामले से जुड़ी एक औडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विभाग के बाबू और एक अन्य कर्मचारी के बीच पैसों के लेनदेन की चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि बंसल न्यूज इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ट्रेजरी में बिल पास कराने के नाम पर वसूली का आरोप

जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सा विभाग में PAIW कार्यकर्ताओं से ट्रेजरी में बिल पास कराने के नाम पर कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बिल पास कराने की प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों से रकम मांगी गई।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 6 March: ईरान-इजरायल तनाव बढ़ा, हवाई हमलों के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी

Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो में विभाग के बाबू राजेंद्र प्रसाद और विकास साहू के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में करीब 65 हजार रुपए के कमीशन को लेकर चर्चा सुनाई देने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल नगर निगम की 40 करोड़ की नई बिल्डिंग में हादसा: पोर्च के गैप से गिरकर बुजुर्ग की मौत, सुरक्षा और निर्माण को लेकर उठे सवाल

शिकायत के बाद लौटाए गए पैसे

मामले में शिकायत होने के बाद कथित तौर पर संबंधित लोगों द्वारा 1 लाख 18 हजार रुपए वापस लौटाने की बात भी सामने आई है। हालांकि यह पैसा किन परिस्थितियों में लौटाया गया और किसे दिया गया, इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: क्यों दुनिया से नाता तोड़ रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री?

अब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई

मामले के सामने आने के बाद विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोपों और ऑडियो वायरल होने के बावजूद अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं पूरे मामले में विभागीय अधिकारियों की ओर से भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 7 March 2026 : शनिवार को बन रहे हैं शुभ योग, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग

Advertisment

controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें