Advertisment

किसान की बेटी बनी IPS: जनकपुर की दर्शना सिंह ने UPSC में 383वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ की किसान की बेटी दर्शना सिंह ने UPSC में 383वीं रैंक हासिल कर IPS के लिए चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया। गांव के स्कूल से पढ़ाई कर उन्होंने यह सफलता दूसरे प्रयास में पाई।

author-image
Shantanu Singh
upsc cse toopper

Darshna Singh UPSC CSE 2025 Final Result:  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणाम में छत्तीसगढ़ की एक किसान की बेटी ने शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Advertisment

मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के जनकपुर की रहने वाली दर्शना सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 383वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गांव के स्कूल से पढ़ाई करने वाली दर्शना सिंह की सफलता आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।

गांव के स्कूल से पढ़ाई कर हासिल की बड़ी सफलता

दर्शना सिंह जनकपुर की निवासी हैं, जो पहले ग्राम पंचायत था और अब नगर पंचायत बन चुका है। उनकी माता सीमा सिंह जनकपुर नगर पंचायत की पार्षद हैं, जबकि उनके पिता अरुण सिंह किसान हैं।

दर्शना सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के स्कूल से ही पूरी की। उन्होंने गणित विषय के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने जेईई परीक्षा पास कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर में प्रवेश लिया।

Advertisment

आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और आखिरकार यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर आईपीएस बनने का सपना साकार किया।

यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2025 Final Result: UPSC CSE 2025 का फाईनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवार सेवाओं के लिए चयनित

पांचवीं कक्षा से देखा था अफसर बनने का सपना

दर्शना सिंह ने बताया कि वह जब पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं तभी से प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख रही थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया और इसके लिए दिल्ली जाकर एक साल तक कोचिंग भी की।

Advertisment

इसके बाद उन्होंने कोचिंग में बनाए गए नोट्स और अध्ययन सामग्री को लगातार दोहराते हुए अपनी तैयारी जारी रखी। मुख्य परीक्षा के लिए उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र चुना। दर्शना के अनुसार वैकल्पिक विषय वही चुनना चाहिए जिसमें आपकी रुचि हो और जिसे आप लंबे समय तक बिना थके पढ़ सकें।

पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचीं, दूसरे में मिली सफलता

दर्शना सिंह ने अपने पहले प्रयास में ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर साक्षात्कार तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली थी, लेकिन अंतिम सूची में उनका चयन नहीं हो पाया।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में और अधिक मेहनत के साथ परीक्षा दी। आखिरकार उनके प्रयास रंग लाए और उन्होंने 383वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयन सुनिश्चित कर लिया।

Advertisment

इंटरव्यू की तैयारी के लिए बढ़ाया सामाजिक दायरा

दर्शना सिंह ने बताया कि मुख्य परीक्षा तक की तैयारी किताबों के माध्यम से होती है, लेकिन इंटरव्यू के लिए उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों से लगातार चर्चा की।

उन्होंने अपने गांव, जिले और प्रदेश के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास किया। उनके अनुसार यूपीएससी इंटरव्यू ऐसा पड़ाव होता है जिसमें जीवनभर की पढ़ाई, ज्ञान और अनुभव का सार लगभग आधे घंटे में सामने आ जाता है।

आईपीएस ज्वाइन करेंगी, IAS के लिए फिर करेंगी प्रयास

दर्शना सिंह ने कहा कि वह फिलहाल आईपीएस पद ज्वाइन करेंगी, लेकिन इसके साथ ही आईएएस बनने के लिए एक और प्रयास करेंगी और तीसरा अटेम्प्ट देंगी। उन्होंने कहा कि यदि आईएएस में चयन नहीं भी हो पाता है तो वह एक ईमानदार और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करने का प्रयास करेंगी। दर्शना सिंह का मानना है कि बिना परिणाम की चिंता किए लगातार मेहनत करने से एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

Advertisment

958 उम्मीदवारों को IAS, IFS और IPS समेत केंद्रीय सेवाओं के लिए सिफारिश

सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau) की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (Central Services) के लिए अनुशंसित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी। UPSC CSE 2025 Selected Candidates List

विभिन्न श्रेणियों से इतने उम्मीदवार हुए चयनित

चयनित 958 उम्मीदवारों में अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 317 उम्मीदवार सामान्य वर्ग (General Category) से हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस (EWS) से 104 उम्मीदवार चुने गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 306, अनुसूचित जाति (SC) से 158 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 73 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

इसके अलावा सूची में बेंचमार्क दिव्यांगता श्रेणी यानी पर्सन्स विद बेंचमार्क डिसएबिलिटी (Persons with Benchmark Disabilities - PwBD) के उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें PwBD-1 श्रेणी के 10, PwBD-2 के 14, PwBD-3 के 9 और PwBD-5 श्रेणी के 9 उम्मीदवार शामिल हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भारत मे रसोई गैस इमरजेंसी लागू: ईरान-इजराइल जंग के बीच गैस सप्लाई में किल्लत, सरकार ने तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया निर्देश

आरक्षण से जुड़े दावों की होगी अलग से जांच

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों द्वारा ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में किए गए दावों की पुष्टि संबंधित प्राधिकरणों द्वारा की जाएगी। यानी आरक्षण से जुड़ी जानकारी का सत्यापन (Verification) होने के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सेवाओं में कुल 1087 पदों पर होनी है भर्ती

सरकार की ओर से इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1087 पदों को भरने की जानकारी दी गई थी। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 150 पद शामिल हैं।

इसके अलावा सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ‘A’ में 507 पद और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में 195 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों में 446 पद सामान्य वर्ग के लिए, 104 ईडब्ल्यूएस के लिए, 306 ओबीसी के लिए, 158 एससी और 73 एसटी वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। कुल पदों में 42 सीटें पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: कोरिया में पशु विभाग में कमीशन का खेल: बाबू और कर्मचारी का ऑडियो वायरल, शिकायत के बाद लौटाए 1.18 लाख रुपए

सेवाओं में नियुक्ति vacancy और नियमों के अनुसार

यूपीएससी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सेवाओं में उपलब्ध रिक्तियों और सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 (Civil Services Examination Rules 2025) के प्रावधानों के आधार पर की जाएगी। अंतिम नियुक्ति संबंधित विभागों और सरकार की प्रक्रिया के तहत पूरी की जाएगी। 

258 उम्मीदवारों की reserve list भी तैयार

सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 के नियम 20(4) और 20(5) के अनुसार आयोग ने 258 उम्मीदवारों की एक समेकित रिजर्व सूची (Consolidated Reserve List) भी तैयार की है। इस सूची में सामान्य वर्ग के 129 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 26, ओबीसी के 86, एससी के 8 और एसटी के 6 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के तीन उम्मीदवार भी इस रिजर्व सूची में रखे गए हैं। 

इसके साथ ही आयोग ने नियमों के अनुसार एक एक्सटेंडेड लिस्ट (Extended List) भी तैयार की है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाया जा सकता है।

कई उम्मीदवारों का चयन फिलहाल provisional

यूपीएससी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों में से 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल (Provisional) रखी गई है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं की जांच पूरी होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा दो उम्मीदवारों के परिणाम फिलहाल रोक कर रखे गए हैं। 

यह भी पढ़ें: MP में जमीन विवादों का डिजिटल समाधान: अब घर बैठे दर्ज कराएं रजिस्ट्री पर आपत्ति, ऑनलाइन होंगी शिकायत, नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर!

उम्मीदवार facilitation counter से ले सकते हैं जानकारी

आयोग ने यह भी बताया कि परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी के फैसिलिटेशन काउंटर (Facilitation Counter) से संपर्क कर सकते हैं। यह काउंटर कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर अंतिम परिणाम उपलब्ध है। यूपीएससी ने कहा है कि उम्मीदवारों के प्राप्तांक यानी मार्क्स (Marks) परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। हिंदी भाषा में परिणाम की आधिकारिक अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। 

UPSC CSE 2025 Selected Candidates List UPSC CSE 2025 UPSC CSE 2025 Final Result
Advertisment
चैनल से जुड़ें