Advertisment

CG Weather Update: प्रदेश में बढ़ा तापमान, ठंड का असर कम, बह धुंध और दिन में हल्की गर्माहट का असर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों में तापमान 1-2°C बढ़ा है और अगले सप्ताह तक यही ट्रेंड जारी रहेगा। ठंड का असर कम हो गया है। सुबह हल्की धुंध और दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा, मौसम सामान्य बना रहेगा।

author-image
Shantanu Singh
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों के दौरान औसतन तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक यही ट्रेंड जारी रहने की संभावना है।

Advertisment

ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है और लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड यानी मखमली ठंड का एहसास हो रहा है।

जगदलपुर सबसे गर्म 

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा, जिससे उत्तरी इलाकों में ठंड का असर अभी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: संसद के आंकड़ों से खुली धीमी रफ्तार: ड्रोन अपनाने में छत्तीसगढ़ पिछड़ा, सिर्फ 161 रजिस्ट्रेशन, संसद के आंकड़ों ने खोली तकनीकी सुस्ती की पोल

Advertisment

दिन में बढ़ी गर्मी का अहसास

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।

यह भी पढ़ें: छतरपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: परिजन थाने बाहर धरने पर बैठे, पिता बोले-पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला, रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

सुबह हल्की धुंध, दिन में साफ मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। धुंध छंटने के बाद मौसम साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना,रनवे छूते ही उछली इंडिगो फ्लाइट, सुरक्षित उतरे यात्री

मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं

फिलहाल प्रदेश में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मौसम सामान्य बना रहेगा और आने वाले दिनों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

अगले सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होगा और मौसम सुहावना बना रहेगा।

Advertisment

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह और रात के समय हल्की ठंड से बचाव जरूरी है, जबकि दिन में बढ़ती गर्माहट लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास करा रही है।

यह भी पढ़ें: Bhopal Kerwa Dam: भोपाल में केरवा डैम के कैचमेंट एरिया का अतिक्रमण हटाया, NGT के आदेश पर 30 एकड़ जमीन का अवैध निर्माण तोड़ा

CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें