Advertisment

रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना,रनवे छूते ही उछली इंडिगो फ्लाइट, सुरक्षित उतरे यात्री

Raipur Plane Rough Landing: रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट रनवे छूते ही उछल गई। पायलट ने दोबारा प्रयास कर सुरक्षित लैंडिंग कराई। यात्रियों में दहशत फैल गई थी, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। घटना के कारण उड़ानों का समय प्रभावित हुआ।

author-image
Shantanu Singh
Raipur Plan Rough Landing

Raipur Plane Rough Landing: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7302 रनवे पर टच करते ही उछल गई।

Advertisment

पायलट की सूझबूझ और अनुभव से विमान को दोबारा नियंत्रित कर सुरक्षित उतार लिया गया। घटना के दौरान यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Screenshot 2026-02-14 220453

रनवे टच करते ही उछला विमान

इंडिगो की फ्लाइट भोपाल से दोपहर 1:29 बजे रवाना हुई थी और 2:40 बजे रायपुर पहुंचने का निर्धारित समय था। विमान समय पर पहुंचा, लेकिन रनवे को छूते ही झटका लगा और विमान दोबारा ऊपर उठ गया। दूसरी कोशिश में पायलट ने रफ लैंडिंग कर विमान को सुरक्षित उतारा।

यह भी पढ़ें: Bhopal Kerwa Dam: भोपाल में केरवा डैम के कैचमेंट एरिया का अतिक्रमण हटाया, NGT के आदेश पर 30 एकड़ जमीन का अवैध निर्माण तोड़ा

Advertisment

Screenshot 2026-02-14 220443

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि लगातार दो झटके लगने से कुछ देर के लिए विमान के अंदर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Screenshot 2026-02-14 220407

38 मिनट देरी से हुई लैंडिंग

निर्धारित समय 2:40 बजे था, लेकिन विमान 3:18 बजे सुरक्षित लैंड हुआ। इस घटना के कारण आगे की उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

Screenshot 2026-02-14 220418

भोपाल जाने वाली फ्लाइट प्रभावित

रायपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को देरी से रवाना किया गया। दोपहर 3:15 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट शाम लगभग 4 बजे रवाना हुई।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Holi Special Train: गोरखपुर रूट से दिल्ली के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, जानिए डेट और पूरा शेड्यूल

एयरपोर्ट प्रबंधन ने किया इनकार

एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस तरह की किसी गंभीर घटना से इनकार किया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर किशोर कुमार लहरे ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 14 February: शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश – अपमानजनक भाषा पाप है, इतिहास में दर्ज रहेगा बयान

Advertisment

पहले भी तकनीकी समस्या आ चुकी

सितंबर 2025 में बिजली गिरने से एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था, जिसके कारण कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा था। इस घटना ने विमान सुरक्षा और एयरपोर्ट संचालन को लेकर सवाल जरूर खड़े किए हैं, हालांकि पायलट की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह भी पढ़ें: Korba accident: तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती महिला की मौत, हादसे के बाद चक्काजाम

raipur
Advertisment
चैनल से जुड़ें