Advertisment

धान अंतर राशि पर घमासान तेज: कांग्रेस ने लाभार्थी सूची मांगी, मंत्री टंकराम बोले-भेदभाव नहीं, सभी खातों में पहुंची राशि

CG News: धान की अंतर राशि को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरम है। कांग्रेस ने भेदभाव का आरोप लगाकर लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की, जबकि मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि होली से पहले सभी पात्र किसानों और महिलाओं को राशि दे दी गई है।

author-image
Shantanu Singh
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ में धान की अंतर राशि को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Advertisment

कांग्रेस ने लाभार्थियों के चयन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए पात्र हितग्राहियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। वहीं भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए सरकार की योजनाओं को पारदर्शी बताया है।

“सबका साथ, सबका विकास”

प्रदेश के मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और किसी भी हितग्राही के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महतारी वंदन योजना और धान के अंतर की राशि सभी पात्र लाभार्थियों को दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan Rashifal 3 March 2026: चंद्र ग्रहण पर धनु को आर्थिक लाभ के योग, मकर का करना होगा परिश्रम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Advertisment

मंत्री वर्मा का बयान 

मंत्री वर्मा ने बताया कि होली से पहले ही किसानों और महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से किसानों और महिलाओं को आर्थिक राहत मिली है और सभी को इसके लिए सरकार का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है।

 सभ्यता के साथ खिलवाड़

इधर रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सोच देश और संस्कृति के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: मुरैना के जौरा थाना प्रभारी सस्पेंड: हिस्ट्रीशीटर्स के कंधों पर बैठें TI का जन्मदिन मनाते Video Viral, CM मोहन यादव का एक्शन

Advertisment

उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस की चले तो होली, गणेश पूजा और दुर्गा पूजा जैसे त्योहार भी नहीं मनाए जाएंगे। उनके मुताबिक कांग्रेस भारत की सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रही है और हिंदू त्योहारों को बंद करना चाहती है।

 क्या सूची सार्वजनिक की जाएगी

मंत्री टंक राम वर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सनातन समाज के लंबे संघर्ष के बाद मंदिर निर्माण संभव हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में राम मंदिर का सपना साकार हुआ।

यह भी पढ़ें: Bhopal Holi Advisory: सावधान! फर्जी होली ऑफर और गिफ्ट लिंक बिगाड़ सकते हैं त्योहार का मजा, खाली हो जाएगा बैंक खाता, भोपाल पुलिस की चेतावनी

Advertisment

क्या होगा सरकार का कदम 

इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति और अधिक गरमाने की संभावना है, क्योंकि किसानों और हितग्राहियों से जुड़े आर्थिक मुद्दे हमेशा संवेदनशील रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद को शांत करने के लिए क्या कदम उठाती है और क्या लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।

यह भी पढ़ें: America-Israel vs Iran War: IRGC का दावा - आज सुबह इजरायली पीएम कार्यालय के हमले के बाद से नेतन्याहू गायब

CG Dhan Kharidi
Advertisment
चैनल से जुड़ें