/bansal-news/media/media_files/2026/03/02/bhopal-police-holi-safety-advisory-cyber-crime-prevention-tips-2026-crime-news-zvj-2026-03-02-16-06-53.jpg)
Bhopal Police Alert Holi Advisory: रंगों का त्योहार होली खुशियों और सौहार्द का प्रतीक है, लेकिन इस त्योहार के रंग में भंग डालने के लिए साइबर ठग और शरारती तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए भोपाल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस ने आम नागरिकों के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही होली की खुशियों को भंग कर सकती है और आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है।
होली को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट
राजधानी भोपाल में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच, भोपाल पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/02/bhopal-police-on-alert-for-holi-2026-03-02-16-02-38.jpeg)
साइबर ठगों के निशाने पर होली
अक्सर देखा गया है कि त्योहारों के समय 'होली लकी ड्रॉ', 'फ्री गिफ्ट वाउचर' या 'डिस्काउंट ऑफर' के नाम पर फर्जी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। भोपाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। यह ठगों का एक जाल होता है, जिसके जरिए वे आपके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। पुलिस ने लोगों से फर्जी ऑफर्स, अनजान लिंक से सावधान रहने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने से बचने की अपील की है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके। (bhopal news)
पुलिस कमिश्नर की सख्त चेतावनी, होगी कार्रवाई
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सख्त चेतावनी जारी कर कहा हैं कि होली से जुड़े किसी भी आपत्तिजनक, एडिटेड फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर या फॉरवर्ड ना करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर दिखे तो सायबर पुलिस एवं नजदीकी थाने को सूचित करें।
सोशल मीडिया यूजर्स को हिदायत
पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी हिदायत दी है कि वे होली से जुड़े किसी भी किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ या एडिटेड फोटो और वीडियो साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाला कंटेंट फॉरवर्ड करता है, तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी रख रही है।
क्या करें और क्या न करें: पुलिस की गाइडलाइन
- डिजिटल पेमेंट: फर्जी "होली ऑफर" और "गिफ्ट लिंक" से बचें, UPI ट्रांजैक्शन या QR कोड स्कैन करते समय केवल विश्वसनीय स्रोतों का ही उपयोग करें।
- गोपनीयता: अपना बैंक OTP, पिन (PIN) या पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें, चाहे वह खुद को बैंक अधिकारी ही क्यों न बताए।
- अनजान लिंक: व्हाट्सएप या एसएमएस पर आने वाले संदिग्ध 'गिफ्ट लिंक' को ओपन न करें और न ही आगे भेजें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। पुलिस ने डिजिटल पेमेंट के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
शिकायत के लिए यहां करें संपर्क
यदि आप किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो समय गंवाए बिना तुरंत कार्रवाई करें। भोपाल पुलिस ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9479990636 जारी किया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल किया जा सकता है। आप अपनी शिकायत पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us