Advertisment

Chandra Grahan Rashifal 3 March 2026: चंद्र ग्रहण पर धनु को आर्थिक लाभ के योग, मकर का करना होगा परिश्रम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 3 March 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal astrology Hindi news

Aaj ka Rashifal 3 March chandra grahan 2026 purnima Mangalvar Tuesday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  3 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 3 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा पर  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण मंगलवार का दिन नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति के संकेत मिलते दिख रहे हैं। सहयोगियों का आपको साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यदि आप  विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा परिणामों में अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा। रेगुलर एक्सरसाइज आपको लाभकारी रहेगी। यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। आत्मविश्वास सोच आपके जीवन सफल बनाएगी। 
आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर महरून रहेगा। 

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन परिश्रम कराएगा। तभी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन लोग आपके कार्य को सराहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी पहले से मजबूत होगी। बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। स्टूडेंट के लिए दिन लकी रहेगा। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहने वाला है। संतुलित आहार अपनी दिनचर्या में शामिल करें। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे। धैर्य और अनुशासन सफलता दिला सकते हैं। आपका शुभ रंग 10 ओर शुभ रंग नीला रहेगा। 

कुम्भ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ वालों के लिए मंगलवार 3 मार्च का दिन परिवर्तन लेकर आएगा। कार्य में नए विचार आपके लिए लाभकारी सिद्ध होने वाले हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहने वाली है। आपके योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास सफल होंगे। मित्रों और परिवार का सहयोग आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन रचनात्मक लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा। पर्याप्त आराम करें। आपका लक नंबर 11 और लकी कलर आसमानी रहेगा। 

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको रुकावटें आ सकती हैं। पर उसका समाधान भी मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार से आपको स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने की सलाह दी जा रही है। मानसिक शांति बनाए रखें। किसी पुराने परिचित से आपका वाद विवाद या संवाद हो सकता है। आपका लकी नंबर 12 और लकी कलर केसरिया रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2-8  March 2026: गाय को हरा चारा खिलाने से बनेंगे सिंह के काम, कन्या को आएंगे शादी के प्रस्ताव, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल 

chandra grahan 2026 daily horoscope dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें