Advertisment

रायपुर के डिवाइन कैफे में चंगाई सभा पर बवाल: धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया

रायपुर के कटोरा तालाब स्थित डिवाइन कैफे में चंगाई सभा के दौरान धर्मांतरण और धार्मिक टिप्पणी के आरोपों पर विवाद हो गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 लोगों को हिरासत में लिया।

author-image
Shantanu Singh
cg crime news

CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब स्थित डिवाइन कैफे में आयोजित एक चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Advertisment

सभा में कथित धर्मांतरण, धार्मिक टिप्पणियों और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया, जिससे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और चार लोगों को हिरासत में लिया है।

100 से 150 लोग सभा में हुए शामिल

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आयोजित इस सभा में लगभग 100 से 150 लोग मौजूद थे। सभा की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े योगेश बरिहा अपने साथियों के साथ कैफे पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मातम वाली होली, होलिका दहन में पत्नी सोनम के 'फेरे की साड़ी' जलाएगा परिवार, मां की आंखों में आंसू

Advertisment

धर्म प्रचार और धार्मिक टिप्पणी पर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभा के दौरान ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था और यीशु मसीह को सर्वोपरि बताया गया। यह बात वहां मौजूद कुछ लोगों को आपत्तिजनक लगी और उन्होंने विरोध दर्ज कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

नौकरी और इलाज का लालच देने का आरोप

शिकायतकर्ता योगेश बरिहा ने पुलिस को बताया कि सभा में उपस्थित लोगों से कहा गया कि यदि वे ईसाई धर्म अपनाते हैं तो उन्हें नौकरी, इलाज की सुविधा और आर्थिक सहयोग मिलेगा। आरोप है कि धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा था।

नारेबाजी और धक्का मुक्की से बढ़ा तनाव

विवाद बढ़ने पर हिंदू संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की और गाली गलौज भी हुई, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। कैफे परिसर में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकलने लगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: इंदौर में दो दिन का ड्राय डे: 3 और 4 को होली, 8 मार्च को रंग पंचमी की छुट्टी, इस दिन नहीं खुलेंगी शराब दुकान

पुलिस ने संभाली स्थिति, 4 लोग हिरासत में

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कैफे में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और चार लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों के नाम सैफीन, आमीन, उदय और श्रीकांत बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

आयोजन से जुड़े अन्य नाम भी आए सामने

शिकायत में सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, जैकब दास, श्रीकांत मनहर और उदय प्रसाद के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि ये लोग कटोरा तालाब क्षेत्र में सभाएं आयोजित कर ईसाई धर्म का प्रचार करते हैं। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन बलौदाबाजार के जैकब दास द्वारा कराया गया था।

Advertisment

यह भी पढ़ें: खनन परिवहन प्रतिबंध: नारायणपुर में चक्काजाम, बीएसपी पर वादाखिलाफी और DMF राशि को लेकर भड़का आक्रोश

क्या कहता है धर्मांतरण कानून

छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 के तहत बलपूर्वक, प्रलोभन देकर या कपटपूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन कराना दंडनीय अपराध है। नियमों के अनुसार धर्म परिवर्तन से पहले जिला मजिस्ट्रेट को सूचना देना आवश्यक होता है।

राज्य सरकार इस कानून को और सख्त बनाने के लिए नया मसौदा भी तैयार कर चुकी है, जिसमें प्रलोभन, दबाव या विवाह के माध्यम से धर्म परिवर्तन को अवैध माना जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़ा: गूगल से बनाई मिक्स फोटो और पा ली नौकरी; CBI ने बिहार के 2 शातिर जालसाजों को दबोचा, जबलपुर मंडल में ऐसे खुली पोल

संवेदनशील मामलों में प्रशासन की बढ़ी चुनौती

धार्मिक सभाओं को लेकर विवाद की घटनाएं समय समय पर सामने आती रहती हैं। जब विभिन्न समुदायों के लोग आमने सामने आते हैं तो स्थिति संवेदनशील हो जाती है। ऐसे मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।

घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हैं और पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment
CG Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें