Advertisment

रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़ा: गूगल से बनाई मिक्स फोटो और पा ली नौकरी; CBI ने बिहार के 2 शातिर जालसाजों को दबोचा, जबलपुर मंडल में ऐसे खुली पोल

जबलपुर सीबीआई ने बिहार के मुंगेर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फोटो मिक्सिंग और जालसाजी के जरिए रेलवे में टेक्नीशियन की नौकरी हासिल की थी। जानें आरोपियों की कैसे खुली पोल

author-image
Vikram Jain
cbi arrests bihar youths railway recruitment fraud jabalpur biometric fail crime news zvj

Jabalpur Railway Bharti Fraud CBI: भारतीय रेलवे की सुरक्षा और चयन प्रक्रिया में सेंध लगाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीबीआई (CBI) की जबलपुर टीम ने बिहार के मुंगेर जिले से दो ऐसे जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने तकनीक का सहारा लेकर न केवल परीक्षा पास की, बल्कि रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर ज्वाइनिंग भी कर ली। आरोपियों ने चेहरों को मिक्स कर फर्जी आईडी फोटो बनाई गई थी। इस पूरे खेल का खुलासा तब हुआ जब विभाग की अनिवार्य बायोमेट्रिक जांच में आरोपी के अंगूठे और चेहरे का मिलान नहीं हो पाया। जांच एजेंसी ने आरोपियों को जबलपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisment

रेलवे नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा

सरकारी नौकरी पाने की होड़ में जालसाजी किस हद तक जा सकती है, इसका उदाहरण जबलपुर मंडल में देखने को मिला है। सीबीआई ने मुंगेर निवासी मुकेश कुमार और रंजीत कुमार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मुकेश और रंजीत के बीच 6 लाख की डील

घटना की शुरुआत साल 2024 में हुई, जब रेलवे ने टेक्नीशियन के पदों पर भर्तियां निकालीं। अभ्यर्थी मुकेश कुमार ने अपने पड़ोसी रंजीत कुमार (जो कोचिंग चलाता है) से संपर्क किया। दोनों के बीच डील हुई कि रंजीत, मुकेश के स्थान पर परीक्षा देगा और बदले में मुकेश उसे 6 लाख रुपये देगा। रंजीत ने लालच में आकर दिसंबर 2024 में पटना में हुई परीक्षा (CBT) मुकेश बनकर दी। इतना ही नहीं, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में भी रंजीत ही मुकेश बनकर शामिल हुआ।

गूगल की मदद से बनाई फर्जी फोटो

इस फर्जीवाड़े की सबसे हैरान कर देने वाली बात 'फोटो मिक्सिंग' थी। रंजीत ने गूगल की मदद से एक ऐसी फोटो तैयार की जिसमें मुकेश और रंजीत दोनों के चेहरे के अंश थे। इसे आवेदन फॉर्म में लगाया गया ताकि अगर कभी पहचान पर सवाल उठे, तो वे इसे पुरानी फोटो बताकर बच सकें। यह ट्रिक काम कर गई और जुलाई 2025 में मुकेश का चयन हो गया।

Advertisment

photo mixing job fraud, Jabalpur Railway news, Railway Fraud, CBI action , Jabalpur news, Bihar Youth Job Scam, Biometric Fail, Bihar News, Railway Recruitment Fraud Google | Jabalpur Crime News

photo mixing job fraud Google Jabalpur Railway News jabalpur news Jabalpur Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें