Advertisment

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मातम वाली होली, होलिका दहन में पत्नी सोनम के 'फेरे की साड़ी' जलाएगा परिवार, मां की आंखों में आंसू

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनके परिवार की यह पहली होली है। पत्नी सोनम वर्तमान में शिलॉन्ग जेल में है। राजा के परिवार ने इस बार होलिका दहन में सोनम के विवाह के फेरे वाली साड़ी को जलाने का फैसला लिया है।

author-image
Vikram Jain
indore raja raghuvanshi murder case wife sonam saree holika dahan hindi news zvj

Raja Raghuvanshi Murder Case Indore: खुशियों और रंगों का त्योहार होली इस बार इंदौर के रघुवंशी परिवार के लिए किसी मातम से कम नहीं है। चर्चित ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी, जिनकी शादी के कुछ समय बाद ही हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी, उनके जाने के बाद परिवार अब भी सदमे में है। राजा की पत्नी आरोपी पत्नी सोनम इस समय में शिलॉन्ग जेल में है। परिवार ने इस बार होलिका दहन में सोनम के विवाह के फेरे वाली साड़ी को जलाने का फैसला लिया है, ताकि बुराई के प्रतीक के रूप में उसकी यादों को मिटाया जा सके।

Advertisment

राजा का परिवार करेगा होलिका दहन

इंदौर का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। राजा की मौत के बाद यह परिवार की पहली होली है। जहाँ पूरा शहर रंगों में सराबोर है, वहीं राजा के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दुखद घड़ी में परिवार ने सोनम (राजा की पत्नी और मुख्य आरोपी) से जुड़ी हर याद को मिटाने का फैसला किया है।

ये खबर भी पढ़ें... रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़ा: गूगल से बनाई मिक्स फोटो और पा ली नौकरी; CBI ने बिहार के 2 शातिर जालसाजों को दबोचा, जबलपुर मंडल में ऐसे खुली पोल

फेरे की साड़ी का होगा दहन

राजा की मां ने भावुक होते हुए बताया कि आज होलिका दहन के अवसर पर वे उस साड़ी को अग्नि के हवाले करेंगे, जिसे पहनकर सोनम ने राजा के साथ अग्नि के फेरे लिए थे। परिवार का कहना है कि सोनम इस समय शिलॉन्ग जेल में है, उसे तो नहीं जला सकते, लेकिन उसके द्वारा किए गए धोखे और बुराई के प्रतीक के रूप में उसकी शादी की साड़ी को जलाकर वे अपने मन की कड़वाहट और बुराई का अंत करेंगे।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में बड़ा हादसा: सीवर टैंक में जहरीली गैस से 2 निगम कर्मियों की मौत, सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे, बाल-बाल बचा साथी

राजा की होली का वीडियो देख मां हुई भावुक

राजा की मां ने पिछले साल की यादें साझा करते हुए बताया कि पिछली होली पर सोनम ने ही राजा को फोन करके रंग लगाने के लिए अपने घर बुलाया था। तब दोनों ने साथ में गुलाल की होली खेली थी, जिसका वीडियो आज भी मां के मोबाइल में सुरक्षित है। मां ने बिलखते हुए कहा, "पिछले साल जिस गुलाल से शुरुआत हुई थी, इस साल सोनम ने मेरे बेटे के साथ 'खून की होली' खेल ली। उसने मेरे बेटे को मुझसे छीन लिया।

ये खबर भी पढ़ें... Bhopal Holi Advisory: सावधान! फर्जी होली ऑफर और गिफ्ट लिंक बिगाड़ सकते हैं त्योहार का मजा, खाली हो जाएगा बैंक खाता, भोपाल पुलिस की चेतावनी

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... पांढुर्णा में मचा बवाल: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, भड़का लोगों का गुस्सा, RTO की गाड़ी में की तोड़फोड़, हाईवे पर चक्काजाम

Raja Raghuvanshi M urder Case, Indore news, Sonam Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Shillong Jail, Holika Dahan Indore, Raja Murder INDORE Raja Raghuvanshi Murder Case | Indore Raja Raghuvanshi Murder Case latest Update | Raja Raghuvanshi Murder Case Update Holi 2026 

Holi 2026 holika dahan Shillong Jail Sonam Raghuvanshi Indore News Raja Raghuvanshi Murder Case Update Indore Raja Raghuvanshi Murder Case latest Update INDORE Raja Raghuvanshi Murder Case Raja Raghuvanshi murder Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें