Advertisment

छत्तीसगढ़ में घने कोहरे की चादर: सरगुजा–बिलासपुर संभाग में अलर्ट जारी, तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के संकेत

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जबकि अगले कुछ दिनों तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

author-image
Shashank Kumar
एडिट
CG ka Mausam

CG ka Mausam

CG ka Mausam : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों तक सरगुजा संभाग के जिलों में कई स्थानों पर और बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

Advertisment

तापमान का मिजाज: उत्तर में बढ़त, फिर गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है, इसके बाद तापमान में फिर गिरावट के आसार हैं। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि उसके बाद दो दिनों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

शीत लहर का असर, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

मौसम सारांश के अनुसार दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ, जिससे ठंड का असर साफ नजर आया।

मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी, इन जिलों में ज्यादा खतरा

मौसम विभाग ने 22 से 23 दिसंबर के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में वाहन चालकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisment

रायपुर का मौसम 

राजधानी रायपुर में 23 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें:  असली के नाम पर परोसा जा रहा नकली पनीर: एनालॉग पनीर से सेहत पर खतरा, तार-तार हुए FSSAI के नियम

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान (°C में)

स्टेशन

अधिकतम

सामान्य से अंतर

न्यूनतम

सामान्य से अंतर

रायपुर (माना एयरपोर्ट)

26.8

-1.0

9.4

-3.3

बिलासपुर

25.4

-1.8

11.4

-1.8

पेंड्रारोड

21.2

-4.0

7.4

-3.1

अंबिकापुर

22.6

+0.1

5.8

-2.6

जगदलपुर

27.8

-0.4

9.5

-0.8

दुर्ग

26.4

-1.4

8.2

-5.5

राजनांदगांव

28.0

10.0

मैनपाट

22.0


1.6 


Advertisment

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का फेरबदल: गरियाबंद–कांकेर एसपी बदले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरे और ठंड के कारण सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता जरूरी होगी। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें