Advertisment

छत्तीसगढ़ में कोर्ट परिसरों को उड़ाने की धमकी: बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला न्यायालय को संदिग्ध ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

(रिपोर्ट: अमन पाण्डेय और देवेश साहू,) बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच की, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, साइबर सेल स्रोत की जांच में जुटी है।

author-image
Shantanu Singh
Chhattisgarh (CG) Court Bomb Threat

Chhattisgarh (CG) Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रमुख परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला न्यायालय को संदिग्ध ईमेल के जरिए विस्फोट की चेतावनी दी गई, जिसके बाद दोनों स्थानों पर व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

Advertisment

बलौदाबाजार जिला न्यायालय में मचा हड़कंप

मंगलवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय को सुबह 11:01 बजे एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में साइनाइड गैस और आरडीएक्स के माध्यम से न्यायालय परिसर को विस्फोट कर उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 2026: धनु को व्यापार में सफलता मिलने के योग, मकर नया काम करने से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

मेल में न्यायालय परिसर में मौजूद न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकलने की चेतावनी भी दी गई थी। जानकारी के अनुसार यह ईमेल [email protected] आईडी से भेजा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

Advertisment

बिलासपुर हाईकोर्ट को भी मिली धमकी

इसी तरह बिलासपुर हाईकोर्ट परिसर को भी संदिग्ध ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने धमकी भरे ईमेल मिलने की पुष्टि की है। जिसक बाद से ही परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया इसके साथ पूरे परिसर की गहराई से जाँचस जारी है,  एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 25 February: इजरायल में संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता बनेंगे पीएम मोदी

डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने की जांच

सुरक्षा जांच के दौरान

• पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई
• डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की
• किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

Advertisment

प्राथमिक जांच में ईमेल फर्जी प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी माध्यमों से मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। स्थिति सामान्य होने के बाद न्यायालय की कार्यवाही पुनः शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Optical Illusion Quiz: टोकरी में फूलों के बीच छिपा है गुलाब, क्या 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे आप?

साइबर सेल जुटी जांच में

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Advertisment

bomb

यह भी पढ़ें: CG NEWS: पंडरिया नगर पालिका के सीएमओ अभिताभ शर्मा सस्पेन्ड, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई

CG High Court Bomb Threat
Advertisment
चैनल से जुड़ें