Advertisment

Aaj ka Rashifal 2026: धनु को व्यापार में सफलता मिलने के योग, मकर नया काम करने से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 26 February 2026 Thursday Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 26 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Aaj ka Rashifal 26 February 2026 Thursday Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 26 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

Advertisment

हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि बुधवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन केराशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

दैनिक राशिफल 26 फरवरी धनु, मकर, कुंभ, मीन

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। इसके साथ ही किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत भी हो सकती है। यदि आपकी सेहत की बात करें तो आज आपकी तबीयत ठीक रहेगी। वहीं आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।  आज आप पूंजी निवेश से बचें। आपका आज भाग्यशाली अंक 8 और भाग्यशाली रंग महरून है। उपाए की बात करें तो पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 

मकर राशि वाले आज साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने से बचें। क्योंकि आज धोखे की संभावना बन सकती है। ऐसे में कुछ भी शुरू करने से पहले सोचे। वहीं आपकी नौकरी में आ रही रुकावटें अभी कुछ समय और रहेंगी। धीरे-धीरे सुधार होगा। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें और लापरवाही बिल्कुल नहीं करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 और  भाग्यशाली रंग पीला रहेगा। उपाय के लिए माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 

Advertisment

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 

कुम्भ राशि वालों का आज मूड थोड़ा रूखा रह सकता है, जिससे सहकर्मियों के साथ आपके तालमेल बिगड़ सकते है। वे आपकी  मदद करने से बच सकते हैं। परिवारिक जीवन में आपका संतुलन बना रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे खर्च आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 और भाग्यशाली रंग काला या आसमानी रहेगा। उपाय के लिए आज आप किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। 

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव रह सकता है,  ऐसे में आप बिना सोचे-समझे किसी भी आर्थिक सौदे से थोड़ा बचें। वहीं कामकाज में जल्दबाजी आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज समय अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका भाग्यशाली अंक: 3 और भाग्यशाली रंग सुनहरा या पीला रहेगा। उपाय के लिए केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल का दान करें। 

daily horoscope Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 26 Feb
Advertisment
चैनल से जुड़ें