/bansal-news/media/media_files/2026/02/25/live-2026-02-25-08-36-35.jpg)
Breaking News Live Update 25 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 25 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 11 हजार फ्लाइट रद्द
/bansal-news/media/post_attachments/static-mcnews/2026/02/20260224052431_Snow-storm-595703.jpg?impolicy=website&width=770&height=431)
अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी है। यहां रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। सिर्फ सोमवार को ही करीब 5,600 से 5,700 उड़ानें कैंसिल हुईं, जो देशभर की उड़ानों का लगभग 20% था। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी फ्लाइटअवेयर ने दी। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्सों में लगभग 37 इंच तक बर्फ गिरी। बर्फबारी की वजह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। सोमवार शाम तक 5 लाख 19 हजार 232 घर और ऑफिस बिना बिजली के थे। भारी बर्फबारी के कारण द बोस्टन ग्लोब अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छाप सका क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।
- Feb 25, 2026 09:13 IST
पाकिस्तान में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 की मौत
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/699e5ee6a3fbb-pakistan-terror-attack-25305757-16x9-801106.png?size=948:533)
पाकिस्तान में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई. पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में सुरक्षा चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमले में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए. वहीं खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में पुलिस वाहन पर हुए हमले में पांच पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की जान चली गई.
- Feb 25, 2026 09:09 IST
ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया, कहा- हमें उससे 80 मिलियन बैरल तेल मिला
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/25/unnamed-63_1771985678-894320.gif)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला का जिक्र किया। उन्होंने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त और साझेदार बताया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल तेल लिया है, जो बढ़ते हुए रिश्ते का संकेत है।
- Feb 25, 2026 08:51 IST
आज आएगा मुंबई BMC का बजट
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/bmc-1-270827.jpg)
मुंबई महानगरपालिका (BMC) का वर्ष 2026-27 के लिए बजट 25 फरवरी को पेश किया जाएगा. देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका होने के नाते बीएमसी के इस बजट पर सबकी नजरें टिकी हैं. BMC का 2025-26 बजट 80,000 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है, जो देश की किसी भी नगर निगम और कई राज्यों से बड़ा है. बीएमसी की आय मुख्यतः शुल्क, टैक्स और जीएसटी क्षतिपूर्ति से आती है तथा खर्च सड़क, कोस्टल रोड, सीवरेज और सार्वजनिक सेवाओं पर होता है.
- Feb 25, 2026 08:50 IST
पीएम मोदी सुबह 9 बजे होंगे इजरायल रवाना
/bansal-news/media/post_attachments/resize/newbucket/1200_675/2026/02/pm-modi-and-netanyahu-1771982537-158105.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन से इजरायल के लिए 2 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी के इजरायल पहुंचने से पहले इजरायल की संसद नेसेट तिरंगे की रोशनी से नहा उठी है। नेसेट के स्पीकर ने पीएम मोदी के सम्मान में इस तस्वीर को एक्स पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारत और इजरायल में कई बड़े समझौते होने हैं। इसमें डिफेंस डील प्रमुख है। वहीं पीएम मोदी के तेल-अवीव पहुंचने से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को हेक्सागॉन एलायंस में शामिल कर तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों को बड़ा झटका दिया है।
- Feb 25, 2026 08:48 IST
लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एडीजे को आया ईमेल, लिखा- 15 बम लगाए हैं
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/img-20260224-wa0052_1771952135-679929.jpg)
लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई। एडीजे राहुल मिश्रा को बीती रात धमकी भरा ई-मेल आया है। उसमें लिखा है- 1 बजे कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल भेजने वाला तमिलनाडु स्कूल सिलेबस से पैगंबर मोहम्मद को हटाने को लेकर नाराज है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us