Advertisment

बिलासपुर रेल मंडल की 6 ट्रेनें रद्द: 23 से 25 जनवरी तक नहीं चलेंगी मेमू लोकल, रायगढ़-कोरबा रूट होगा प्रभावित

Chhattisgarh Train Cancelled: बिलासपुर रेल मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के कारण 6 पैसेंजर ट्रेनों को 23 से 25 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है।

author-image
Shantanu Singh
train

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के कारण 6 पैसेंजर ट्रेनों को 23 से 25 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: रेलवे के हाई प्रोफाइल कार्यक्रम में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप: 25 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी बीमार, रेलवे और निजी अस्पतालों में कराया गया भर्ती

3 दिन तक नहीं चलेंगी मेमू लोकल ट्रेनें

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर रूट की मेमू लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रायगढ़ और कोरबा रूट पर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते बिलासपुर से रायगढ़ और कोरबा के बीच चलने वाली पैसेंजर सेवाएं बाधित रहेंगी। इन रूटों पर छात्र, नौकरीपेशा और ग्रामीण यात्री बड़ी संख्या में सफर करते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: DSP कल्पना–टंडन विवाद में बड़ा अपडेट: खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप, 1400 पेज की रिपोर्ट गृह मंत्रालय पहुंची, DSP ने आरोपों को बताया साजिश

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सेवाएं भी होंगी प्रभावित

इस तकनीकी कार्य का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार दो गाड़ियां बीच रास्ते में ही समाप्त की जाएंगी, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

समपार फाटक पर किया जाएगा गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य

रेलवे द्वारा समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और रेल संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: SIR के बाद नई मतदाता सूची पर होंगे पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव: 1043 सीटों पर होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारियां

पहले भी रद्द हो चुकी हैं 6 पैसेंजर ट्रेनें

इससे पहले भी ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते बिलासपुर रेल मंडल में 6 पैसेंजर ट्रेनें दो दिनों के लिए रद्द की गई थीं। लगातार चल रहे मेंटेनेंस कार्यों से यात्रियों को बार-बार असुविधा हो रही है।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather Update: अगले कुछ दिनों में फिर गिरेगा 2 से 3 डिग्री तक तापमान

News railway train cancelled Bilaspur Railway
Advertisment
चैनल से जुड़ें