Advertisment

बिलासपुर की हत्यारी प्रेमिका: गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा प्रेमी को भारी, सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार बना खूनी खेल!

(रिपोर्ट: अमन पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, बिलासपुर) Lover Turns Killer: छतीसगर के बिलासपुर से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमीका ने अपने प्रेमी को सिर्फ ब्लॉक करने पर जान से मार दिया। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफतार कर लिया है।

author-image
Shantanu Singh
sads

Lover Turns Killer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका को ब्लॉक किया तो प्रेमिका ने उस युवक की चाक़ू मार कर ह्त्या कर दी, मामला बिलासपुर के शुभम विहार की शिक्षक कालोनी का है, बता दें, पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisment

जानकारी के मुताबिक़ युवक का नाम कामता प्रसाद सूर्यवंशी है, जबकि आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी बताई जा रही है। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे व्हाट्सएप कॉल और चैट तक पहुंचा। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया।

SAD

क्या है पूरा मामला 

दोनों युवक और युवती के प्रेम की शुरुवात सोशल मीडिया के ज़रिये हुई थी, और कुछ समय बाद युवक ने अचानक युवती को मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया। इसी बात ने पूरे मामले को हिंसक मोड़ दे दिया। युवती को लगा कि युवक किसी और से बात कर रहा है या उसे धोखा दे रहा है। यही शक उसके मन में घर करता गया और धीरे-धीरे गुस्से और जुनून में तब्दील हो गया।

Advertisment

बहस ने किया तहस-नहस 

घटना वाले दिन रोशनी चाकू लेकर सीधे कामता प्रसाद के कमरे तक पहुंच गई। चश्मदीदों और पुलिस जांच के मुताबिक़, युवती ने कमरे में पहुंचते ही युवक से उसका मोबाइल फोन दिखाने की मांग की। युवक ने जब फोन देने से इंकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि कुछ ही पलों में युवती ने चाकू से युवक के सीने पर वार कर दिया।

यह भी पढ़ें: मीठा नहीं खाया फिर भी हाई है शुगर लेवल? तो हो सकते हैं ये कारण

शव के पास बैठी रही प्रेमिका

चाकू का वार इतना गहरा था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ शव कमरे में ही गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी युवती वहां से भागी नहीं। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक अपने प्रेमी के शव के पास बैठी रही। पुलिस के पहुंचने से लेकर शव को अस्पताल भेजे जाने तक वह वहीं मौजूद रही।

Advertisment

fdsfsdfsd

यह भी पढ़ें: CG : छत्तीसगढ़ को मिला पहला अंतरिक्ष केंद्र, आज नवा रायपुर में होगा शुभारंभ...

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया गया है।

ssasasa

पुलिस की जांच जारी है 

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक ने युवती को अचानक ब्लॉक क्यों किया था और क्या दोनों के बीच पहले से कोई विवाद या तनाव चल रहा था। साथ ही, सोशल मीडिया चैट और कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को साफ किया जा सके।

Advertisment

इस सनसनीखेज वारदात के बाद शुभम विहार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि प्यार और रिश्तों में बढ़ता शक किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के रिश्ते तेजी से बनते हैं, लेकिन उतनी ही तेजी से टूटने पर हिंसा का रूप भी ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 3 February: INDIA-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री दबाव में, किसानों के हितों से समझौता

एसएसपी बिलासपुर का बयान 

मीडिया से बातचीत में रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर ने कहा “आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों में उत्पन्न विवाद का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच जारी है।”

Advertisment

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: होलिका दहन को लेकर सस्पेंस, चंद्रग्रहण के कारण बदली तारीख,2 मार्च को होलिका दहन..

bilaspur crime news murder cg crime update CG Crime news update CG Crime News cg crime
Advertisment
चैनल से जुड़ें