Advertisment

CG : छत्तीसगढ़ को मिला पहला अंतरिक्ष केंद्र, आज नवा रायपुर में होगा शुभारंभ...

छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है। राज्य को आज अपना पहला अंतरिक्ष केंद्र मिलने जा रहा है। नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अंतरिक्ष केंद्र का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

author-image
Sourabh Pal

छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है। राज्य को आज अपना पहला अंतरिक्ष केंद्र मिलने जा रहा है। नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अंतरिक्ष केंद्र का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह केंद्र राज्य को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। इस अवसर पर इसरो के गगनयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे और अंतरिक्ष यात्रा के अपने अनुभव साझा करेंगे। ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को स्पेस रिसर्च, सैटेलाइट तकनीक और वैज्ञानिक नवाचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नवा रायपुर में सैटेलाइट निर्माण, परीक्षण और ट्रैकिंग की आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह अंतरिक्ष केंद्र युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा और छत्तीसगढ़ को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें