अगर आपको डायबिटीज है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं.
अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि सिर्फ मीठा खाने से शुगर लेवल बढ़ता है लेकिन ऐसा नहीं है. डॉक्टर्स के मुताबिक, ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें खाने से शरीर में तेजी से शुगर लेवल बढ़ता है.
आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी खाने की चीजें, जिन्हें खाने से तेजी से शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है.
मैदे से बनी सफेद ब्रेड सफेद चीनी से भी ज्यादा तेजी से आपकी बॉडी में शुगर लेवल को बढ़ाती है.
सफेद चावल भी तेजी से शुगर लेवल बढ़ाते हैं इसलिए डायबिटीज वालों को ज्यादा सफेद चावल नहीं खाना चाहिए.
कॉर्नफ्लेक्स भी आपके रक्त शर्करा स्तर को तेजी से बढ़ा देते हैं.
मैश किए गए या तले हुए आलू भी शुगर लेवल बढ़ाते हैं.
बेकरी उत्पाद भी रक्त शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि का कारण बनते हैं.