/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/live-update-breaking-news-2026-02-03-09-09-14.jpeg)
Breaking News Live Update 3 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 3 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज
अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ 50% से घटाकर किया 18 प्रतिशत
India America Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटा दिया है। अब भारत पर 50 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। भारत पर अब कुल 18 फीसदी टैरिफ लगेगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/pm-modi-tweet-on-trump-2026-02-03-09-26-01.jpeg)
अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हो गई है। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है। ट्रंप का कहना है कि पीएम मोदी ने रूस से तेल नहीं खरीदने पर सहमति जताई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/india-america-trade-deal-trump-announced-the-removal-of-tariffs-imposed-on-india-hindi-news-2026-02-02-22-58-33.jpg)
- Feb 03, 2026 23:38 IST
सैफ अली खान और प्रतीक गांधी जल्द ही पीरियड ड्रामा ‘हम हिंदुस्तानी’ में साथ दिखाई देंगे
Saif Ali Khan, Pratik Gandhi collaborate for periodic drama 'Hum Hindustani' to recall India's first election, first look out
— ANI Digital (@ani_digital) February 3, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/6FRX0iwZRe#SaifAliKhan#HumHindustani#PratikGandhi#Netflixslatepic.twitter.com/aatWR3VuPSसैफ अली खान और प्रतीक गांधी जल्द ही पीरियड ड्रामा ‘हम हिंदुस्तानी’ में साथ दिखाई देंगे, जो भारत के पहले आम चुनाव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस सीरीज का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जिसमें दोनों कलाकार अलग-अलग लेकिन प्रभावशाली किरदारों में नजर आ रहे हैं। कहानी आज़ादी के बाद के उस दौर को याद करेगी, जब देश ने लोकतंत्र की दिशा में अपना पहला कदम रखा था। निर्माताओं के मुताबिक, यह ड्रामा इतिहास, राजनीति और आम लोगों की भावनाओं को गहराई से दर्शाएगा।
- Feb 03, 2026 23:36 IST
अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड फाइनल में, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया
U19 World Cup: England enter finals after defeating defending champion Australia
— ANI Digital (@ani_digital) February 3, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/1gl8lDR0Q1#U19WorldCup#England#Australia#ICCpic.twitter.com/HIScSDDQxiअंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात दी और फाइनल में जगह बना ली। मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने संतुलित खेल दिखाया, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में नजर आई। ऑस्ट्रेलिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अहम मौकों पर विकेट गंवाती चली गई और अंततः इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम खिताब से एक कदम दूर रह गई है।
- Feb 03, 2026 22:48 IST
मुंबई में एयर इंडिया और इंडिगो के 2 प्लेन के पंख आपस में टकराए, दोनों प्लेन के पायलट और सभी यात्री सुरक्षित
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/air-india-indigo-accident-2026-02-03-22-47-11.jpg)
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रनवे के पास टैक्सीवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के 2 विमानों के पंख (विंगटिप्स) आपस में टकरा गए। दोनों प्लेन के पायलेट और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
- Feb 03, 2026 21:23 IST
पिनारयी विजयन - टैरिफ और नॉन-टैरिफ सुरक्षा में कटौती से किसानों, मजदूरो और उद्योगों को खतरा
The reported US–India trade deal raises serious concerns. Slashing tariffs and non-tariff protections will hurt Indian farmers, workers and domestic industry, while pushing the country into an unequal, subordinate position.
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) February 3, 2026
The full agreement must be placed before Parliament and…रिपोर्ट किए गए भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। टैरिफ और नॉन-टैरिफ सुरक्षा में कटौती से भारतीय किसानों, मजदूरों और घरेलू उद्योगों को नुकसान हो सकता है। इससे देश को असमान और अधीनस्थ स्थिति में धकेले जाने का खतरा बताया जा रहा है। मांग की गई है कि पूरे समझौते को संसद और जनता के सामने रखा जाए और जो भी प्रावधान आजीविका, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक संप्रभुता को प्रभावित करते हों, उनका सख्ती से विरोध किया जाए।
- Feb 03, 2026 21:15 IST
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर - भारतीय औद्योगिक सामानों पर लगने वाला शुल्क 13.5% से घटकर 0 होगा
.@USTradeRep Ambassador Greer on @POTUS' deal with India: "It's a very exciting opportunity. On the one hand, we'll continue to maintain some level of tariff against India... but they've also agreed to reduce their tariffs for us on a variety of agricultural products,… pic.twitter.com/8M3wZnGJ6P
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) February 3, 2026 - Feb 03, 2026 19:15 IST
युमनाम खेमचंद मणिपुर के नए सीएम होंगे, विधायक दल की बैठक लिया गया फैसला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/yumnam-khemchand-singh-to-become-new-manipur-cm-2026-02-03-19-14-58.jpg)
- Feb 03, 2026 18:42 IST
पीसीबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है प्रसारक जियोस्टार
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का मुकाबला नहीं खेलने का फैसला पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। आईसीसी अब इसे लेकर पाकिस्तान पर शिकंजा कसने की तैयारी में है और क्रिकेट की वैश्विक संस्थान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को चेताया है। आईसीसी ने पीसीबी को इस बात से अवगत कराया है कि अगर पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगी तो टी20 विश्व कप के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। - Feb 03, 2026 17:49 IST
अमेरिका ने टैरिफ घटाने का ऐलान किया, फिर उसी ने टैरिफ घटाया और डील पर बोला: गोयल
- Feb 03, 2026 17:46 IST
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहै हैं - पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन पर देश को गुमराह करने और भारत के विकास की कोई चिंता न करने का आरोप लगाया। गोयल ने कहा, “राहुल गांधी जैसे नकारात्मक सोच वाले नेता देश को भ्रमित कर रहे हैं। उन्हें देश की प्रगति से कोई सरोकार नहीं है।”
- Feb 03, 2026 17:45 IST
ट्रेड डील से कृषि और डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने ट्रेड डील पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से कृषि और डेयरी क्षेत्रों के समर्थक रहे हैं और इन सेक्टरों से जुड़े लोगों के लिए अधिक अवसर और बेहतर आय सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम करते रहे हैं।
- Feb 03, 2026 17:41 IST
पीयूश गोयल - भारत-अमेरिका ट्रेड डील से MSME और निर्यात क्षेत्रों को नई रफ्तार
भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील से देश के निर्यात आधारित उद्योगों को बड़े अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस समझौते का लाभ खासतौर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME), इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, रत्न और आभूषण (Gems and Jewellery), लेदर गुड्स और मरीन प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टरों को मिलने वाला है।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस डील के व्यापक असर पर बात करते हुए कहा कि यह समझौता केवल एक या दो उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग सभी प्रमुख निर्यात क्षेत्रों के लिए नए बाजार और बेहतर संभावनाएं खोलता है। उनके मुताबिक MSME सेक्टर को इससे खास फायदा होगा, क्योंकि छोटे उद्योगों को अमेरिका जैसे बड़े बाजार तक पहुंच आसान होगी।
सरकार का मानना है कि इस ट्रेड डील से भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और निर्यात को नई गति मिलेगी। इससे रोजगार सृजन, उत्पादन बढ़ाने और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
- Feb 03, 2026 17:29 IST
अखिलेश यादव - मुस्लिम वोटर्स के प्रिंटेड फॉर्म-7 जमा कराकर उनके वोट काटने की साजिश
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/whatsapp-image-pm-2026-02-03-17-27-47.jpeg)
उत्तर प्रदेश में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जानबूझकर मुस्लिम मतदाताओं के प्रिंटेड फॉर्म-7 जमा कराकर उनके वोट काटने की साजिश रची जा रही है और यह धांधली पूरे प्रदेश में चल रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि डाउनलोड किए गए फॉर्म-7 के सत्यापन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिससे गलत तरीके से वोट हटाए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कागजी फॉर्म-7 पर चुनाव आयोग (ECI) का होलोग्राम अनिवार्य किया जाए और अब तक जमा किए गए सभी फॉर्म निरस्त किए जाएं। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहले से तय किया जा चुका है कि किन इलाकों में PDA समाज और मुस्लिम मतदाताओं के वोट काटे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा अधिकार है और इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अखिलेश यादव ने घपले की जांच के लिए AI तकनीक के इस्तेमाल की मांग की और पत्रकारों से भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा अब SIR के जरिए सपा और PDA समाज के वोट कम करने की तैयारी में है।
- Feb 03, 2026 17:22 IST
बंगाल सीएम का हमला - घुरपैठ के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/tvkjnuf8_mamata-banerjee_625x300_03_february_26-2026-02-03-17-21-53.webp)
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी टकराव अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि पहले चरण में ही चुनाव आयोग ने करीब 58 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए, वह भी बिना प्रभावित लोगों को फॉर्म नंबर 6 भरकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का मौका दिए।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हर साल चुनाव आयोग द्वारा नियमित सर्वे और स्पेशल रिवीजन किया जाता है, लेकिन इस बार की कार्रवाई एकतरफा और असामान्य है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो पूरी तरह जीवित हैं, फिर भी उन्हें वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को पारदर्शिता के खिलाफ बताते हुए चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग की।
- Feb 03, 2026 17:16 IST
लोकसभा स्पीकर के आसन की ओर कागज उछालने वाले आठ सांसद निलंबित
#WATCH | Delhi: Congress MPs, including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and other MPs protest at Makar Dwar of the Parliament, against the suspension of 8 MPs from Lok Sabha and against the India-US trade agreement.
— ANI (@ANI) February 3, 2026
The suspended MPs include Hibi Eden,… pic.twitter.com/iXQx8SAP5Qलोकसभा की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला, जब कुछ सांसदों ने विरोध जताते हुए स्पीकर के आसन की ओर कागज फेंक दिए। इस घटना को सदन की मर्यादा का उल्लंघन मानते हुए सख्त कदम उठाया गया और कुल आठ सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।
हंगामा उस वक्त और तेज हो गया जब विपक्ष ने राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। लगातार शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। हालात काबू में न आने पर लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए टाल दी गई।
दोपहर तीन बजे चौथी बार कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी ने साफ कहा कि स्पीकर के आसन की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में रखा। सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, लेकिन इसके बाद भी हंगामा जारी रहा और सदन का माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
- Feb 03, 2026 17:05 IST
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे बयान
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/author/piyush-goyal-414897.jpg)
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बने संशय को दूर करने के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज मंगलवार शाम को संसद में एक बयान दे सकते हैं.
- Feb 03, 2026 16:41 IST
पश्चिम बंगाल चुनाव में अकेले लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202410/6714d90657a0e-tmc-list-of-candidates-for-west-bengal-bypolls-201840311-16x9-678635.png?size=948:533)
पश्चिम बंगाल चुनाव में अकेले लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी. टीएमसी ने ये साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस चुनाव में अकेले ही लड़ेंगी.
- Feb 03, 2026 16:31 IST
पाकिस्तान वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी पर आया कपिल देव का बयान
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/6981b5be807dd-former-india-captain-kapil-dev-in-frame-034544738-16x9-427406.jpg?size=948:533)
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को होना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने इस मैच में उतरने से इनकार कर दिया है. अब इस पूरे मामले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव की प्रतिक्रिया आई है. कपिल देव का कहना है कि 'अगर यह फैसला खिलाड़ियों ने लिया है, तो वे सामने आकर कह सकते हैं. लेकिन अगर बोर्ड यह कहता है कि आप नहीं खेलेंगे, तो इससे देश की साख गिरती है.' उन्होंने आगे चेतावनी दी कि बार-बार पीछे हटने और बहिष्कार करने से पाकिस्तान क्रिकेट अलग-थलग पड़ जाएगा. पाकिस्तान के लिए हालात अच्छे नहीं दिख रहे हैं. आप एक पूरी पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं.
- Feb 03, 2026 16:20 IST
अमेरिकी ट्रेड डील पर बोले राहुल गांधी, मोदी जी ने देश को बेचा
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/03/comp-5_1770111974-194867.gif)
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हितों से समझौता किया है। गांधी ने लोकसभा से बाहर निकलने के बाद संसद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस व्यापार समझौते में आपकी मेहनत बेच दी है क्योंकि वे समझौतावादी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया है। लोकसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सदस्यों ने उनके भाषण में बाधा डाली, जिसके कारण सदन स्थगित करना पड़ा।
- Feb 03, 2026 15:59 IST
INDIA-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री दबाव में, किसानों के हितों से समझौता
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/rahul-gandhi_11zon-1-2026-02-03-15-59-02.jpg)
भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील (Trade Deal) को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार 2 फरवरी 2026 को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री पर भारी दबाव है और इसी दबाव में उन्होंने अमेरिका के साथ यह व्यापार समझौता किया है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि जिस ट्रेड डील पर चार महीनों से कोई सहमति नहीं बन पा रही थी, उसे अचानक बिना बदलाव के साइन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी छवि खराब होने का डर सता रहा है, जिस छवि को बनाने में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस समझौते के जरिए देश और खासतौर पर किसानों के खून-पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया गया है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह जनता को सोचना होगा कि प्रधानमंत्री को किसने और कैसे कंप्रोमाइज्ड किया। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस डील का सीधा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा और भारतीय किसानों को अपने ही देश में अमेरिकी किसानों से मुकाबला करना होगा।
कांग्रेस ने अमेरिका की कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस के बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस डील से अमेरिकी किसानों के उत्पाद भारत के बाजार में बिकेंगे और अमेरिका के ग्रामीण इलाकों को आर्थिक फायदा होगा। कांग्रेस का कहना है कि यह बयान साफ करता है कि मोदी सरकार ने भारत के किसानों के हितों को नजरअंदाज किया है।
- Feb 03, 2026 15:14 IST
लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछालने वाले सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/03/comp-157_1770109771-551946.gif)
लोकसभा में चेयर पर पेपर उछालने वाले सांसदों पर एक्शन हो गया है. लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे जब चौथी बार शुरू हुई, तब पीठासीन ने पेपर उछालने वाले सदस्यों को नेम करने की बात कही. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेपर उछालने वाले सदस्यों को बाकी सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया. इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. यह प्रस्ताव पारित होने के बाद भी विपक्षी सदस्यों ने चेयर पर कागज फेंके.
- Feb 03, 2026 14:59 IST
विवेक तन्खा ने वापस लिया शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मानहानि केस
/bansal-news/media/post_attachments/h-upload/2024/11/11/570688-750x450570650-shivraj-singh-chouhan-and-vivek-thankha-sc-206896.jpg)
केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए कानूनी मोर्चे पर एक बहुत अच्छी खबर आई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तनखा ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दर्ज कराए गए मानहानि के मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान तनखा ने साफ किया कि दोनों पक्षों के बीच अब समझौता हो चुका है, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले का निस्तारण कर दिया है.
- Feb 03, 2026 14:16 IST
लोकसभा में राहुल गांधी ने फिर उठाया चीन का मुद्दा, सदन में मचा हंगामा
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/698083f867f1b-rahul-gandhi-doklam-issue-020106546-16x9-174108.jpeg?size=948:533)
भारत‑अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाज़ी की. विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने इस समझौते में किसानों के हितों से समझौता किया है और उन्हें विश्वास में लिए बिना डील को अंतिम रूप दिया गया. लोकसभा में राहुल गांधी ने फिर से जनरल नरवणे की किताब का जिक्र किया. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने आपत्ति जताई. रिजीजू ने कहा कि मैंने आज वेणुगोपाल जी और गौरव गोगोई से बात की थी और कहा था कि राहुल जी एक बार फिर उन्हीं बातों को दोहरा नहीं सकते.
- Feb 03, 2026 13:18 IST
देहरादून: HRTC बस खाई में गिरी, हादसे में 4 यात्रियों की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/accident-2026-02-03-13-25-24.jpeg)
उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक दुखद हादसा हुआ है। एक बस के गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। यह बस हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की थी और उत्तराखंड के देहरादून होते हुए हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारे जा रही थी। हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है।
- Feb 03, 2026 13:15 IST
लोकसभा में लगे पीएम मोदी के खिलाफ नारे
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/03/comp-148_1770103603-286143.gif)
संसद के दोनों सदनों में आज अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर चर्चा की मांग की गई। लोकसभा में विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों से कहा- नारेबाजी गलत है, नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की है।
- Feb 03, 2026 12:35 IST
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/03/comp-142_1770097593-334891.gif)
बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और 8 मिनट ही चली। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। सदन 12 बजे तक स्थगित किया गया। दूसरी बार भी सदन की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल सकी। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की है। लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों से कहा- नारेबाजी गलत है, नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा।
- Feb 03, 2026 11:23 IST
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/ace/ws/640/cpsprodpb/91d5/live/0a7704a0-0028-11f1-a507-573696841dbb.jpg-817506.webp)
लोकसभा में सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. यह हंगामे के कारण हुआ है, जहां विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है. मुख्य मुद्दा भारत-अमेरिका टैरिफ डील पर चर्चा की मांग कर रहा है. कांग्रेस ने इस डील पर बहस की मांग की है, जिसमें टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला शामिल है.
- Feb 03, 2026 11:09 IST
पीएम मोदी का हुआ अभिनंदन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/pm-modi-2026-02-03-11-08-07.jpeg)
अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड-डील (India-US Trade Deal) को लेकर आई बड़ी खबर के बाद, मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जोरदार स्वागत किया गया. पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी को फूल माला पहनाकर डील के लिए बधाई दी, वहीं 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे भी लगाए गए. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने से जिन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है, उनकी लिस्ट लंबी है. बिजनेस जगत में इस डील को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. ऑटो सेक्टर, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, केमिकल-फार्मा से लेकर आईटी और सी-फूड सेक्टर को बंपर फायदा मिलेगा.
- Feb 03, 2026 09:44 IST
ट्रंप के ऐलान के बाद निफ्टी में भी 700 से ज्यादा अंकों की उछाल, डॉलर के मुकाबले रुपया 1.2% उछला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/trad-deal-effect-2026-02-03-09-44-03.jpeg)
India America Trade Deal Effect Share Market Doller: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की घोषणा के बाद आज बाजार खुलते ही शेयर मार्केट में उछाल आया है। आपको बता दें भारी बढ़त में 2300 अंकों की उछाल के साथ शेयर बाजार खुला। निफ्टी में भी 700 से ज्यादा अंकों की उछाल आया है। इतना ही नहीं भारत-अमेरिका ट्रेड डील से रुपया भी मजबूत हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 1.2% उछला है। शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत में टॉप-10 गेनर स्टॉक्स में Adani Ports, Reliance के अलावा, बजाज फाइनेंस , इटरनल शेयर , बजाज फिनसर्व , इंडिगो , महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर , सनफार्मा, इंफोसिसि, टाइटन और मारुति की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us