Advertisment

Bilaspur VHP जिला विभाग मंत्री राजीव शर्मा गिरफ्तार: पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

Bilaspur VHP Leader Arrested: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव शर्मा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला ने परिषद के मंत्री राजीव शर्मा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

author-image
Sourabh Pal
whppp

Bilaspur VHP Leader Arrested: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव शर्मा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 2021 से उसके साथ शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। शिकायत के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:ज़्यादा जानें भोपाल ज़्यादा जानें भोपाल शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें: हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

बता दें, पीड़िता ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप था कि राजीव शर्मा ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:Reliance jio recharge: जियो लाया अब तक का सबसे सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 3 जीबी डेटा

Advertisment

2021 से शोषण का आरोप, मारपीट की भी शिकायत

दरअसल, पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी वर्ष 2021 से उसे शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है।

यह भी पढ़ें:  MP हॉक फोर्स के 61 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन: नक्सलियों के खात्मे में रही इनकी भूमिका, कॉन्स्टेबल से SI तक प्रमोट

सरकंडा थाना पुलिस की कार्रवाई

मामले की शिकायत मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:  Palak Masala Recipe: घर पर ऐसे बनाएं ट्रक ड्रायवर स्टाइल पालक मसाला रेसिपी, बिना तामझाम के स्वाद में है अल्टीमेट, नोट करें रेसिपी

Bilaspur News chhattisgarh Crime Bilaspur VHP Leader Arrested Rajiv Sharma Marriage Promise Rape Case Bilaspur Sarakanda Police Crime News Hindi VHP Leader Arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें