Advertisment

Yearly Horoscope 2022 Meen Rashi : नए साल में कैरियर में बहुत तेजी से आएगा उछाल! प्रमोशन के प्रबल योग

Yearly Horoscope 2022 : नए साल में कैरियर में बहुत तेजी से आएगा उछाल! प्रमोशन के प्रबल योग yearly-horoscope-2022-there-will-be-a-boom-in-career-in-the-new-year-strong-chances-of-promotion-meen-rashifal-2022-new-year-horoscope-2022-jan-2022-horoscope

author-image
Preeti Dwivedi
Yearly Horoscope 2022 : क्या नया साल आपको दिलाएगा अपना घर, क्या कहते हैं कन्या राशि के तारे

नई दिल्ली। नया साल सभी राशि के Yearly Horoscope 2022 जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आ रहा है। आज हम बात कर रहे हैं मीन राशि के वार्षिक राशिफल की। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार मीन राशि के जातकों के ​जीवन में नया साल कैरियर को लेकर खास रहने वाला है। इनके कैरियर में एक भारी उछाल आने वाला है। जो इनकी दुनिया बदल कर रख देगा। आइए जानते हैं कैसे।

Advertisment

मीन राशि के जातकों का स्वभाव
मीन राशि, राशि चक्र की 12वीं राशि है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का अंतिम एक चरण, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चारों चरण तथा रेवती नक्षत्र के चारों चरण मिलकर मीन राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की आकृति मुंह एवं पूंछ से जुड़ी दो मछलियों जैसी होती है। इसका स्वभाव द्विस्वभाव है। मीन राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व जल है, गुण सात्विक है जाति ब्राम्हण है। यह दिन और रात्रि में बलि होती है। यह उत्तर दिशा की स्वामी है। यह राशि कफ प्रकृति की है। शरीर में पैर और एड़ी पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातक परोपकारी दयालु एवं दानी होते हैं। मीन राशि में उत्पन्न व्यक्ति गंभीर चेष्टा करने वाला, शक्तिशाली, बोलने में चतुर, मनुष्य में श्रेष्ठ, क्रोधी, कृपण, ज्ञान संपन्न, श्रेष्ठ गुणों से युक्त, कुल में प्रिय, नित्य सेवा भाव रखने वाला, शीघ्र गामी, नृत्य गीत आदि में कुशल, शिव दर्शन वाला तथा भाई बंधुओं का प्रेमी होता है। इस राशि वालों के लिए शुक्र बाधक ग्रह होता है। वृष राशि बाधक राशि होती है और चंद्रमा इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

नए साल में ग्रहों की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंग। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे तथा 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे। पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

धन उपार्जन:-
जनवरी और फरवरी के महीने में आने का उत्तम योग है। इसके उपरांत अप्रैल के बाद गलत रास्ते से धन आएगा। जुलाई और अगस्त में भी थोड़े धन आने की संभावना है। सितंबर के महीने में धन आने में काफी कमी रहेगी। इस वर्ष आपको धन की कमी सदा ही महसूस होगी। जबकि अप्रैल के महीने तक आपके द्वारा काफी रकम खर्च होगी।

Advertisment

उपाय-

आपको प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करना चाहिए।

कैरियर:-
अप्रैल के महीने से आपके कैरियर में बहुत तेजी से उछाल आएगा। यह भी संभव है कि आपका प्रमोशन हो या आपको अतिरिक्त प्रभार मिल जाए। इस दौरान आपके अधिकारी आप पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि रखेंगे। आपको इस समय का अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में पूरी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें थोड़ा सा आपको जुलाई-अगस्त सितंबर और अक्टूबर के महीने में परेशानी महसूस हो सकती है। परंतु यह परेशानी अस्थाई होगी। इसी दौरान आपके पास धन की अच्छी आवक हो सकती है। जो कि खराब रास्ते से प्राप्त होगी।

उपाय-
आपको गुरुवार को व्रत रखना चाहिए। उसी दिन सुंदरकांड का पाठ भी करना चाहिए।

Advertisment

भाग्य:-
जनवरी माह में आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। इसके उपरांत सितंबर और अक्टूबर के महीने में भी आपको भाग्य से काफी मदद मिलेगी। अप्रैल मई-जून के महीने में भी आपको भाग्य से फायदा मिल सकता है। वर्ष के अंत में भी आपका भाग्य आपका काफी साथ देगा। अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी है तो मई जून-जुलाई में आपका भाग्य बहुत ही अच्छा रहेगा। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि आपको भाग्य से जनवरी, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर के महीनों में मदद मिलेगी।

उपाय-
मंगलवार का व्रत रखें और इसी दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें।

यह भी पढ़ें :Shani Ka Gochar 2022 : 30 साल बाद होने जा रहा है बड़ा बदलाव! स्वराशि में प्रवेश कर इनकी बदलेगा किस्मत!

Advertisment

परिवार-
परिवार का आशय व्यक्ति का अपना परिवार तथा उसके भाई बहन और माता-पिता होते हैं। आपका इस वर्ष के प्रारंभ में अपने भाई बहनों से संबंध ठीक नहीं रहेगा। वर्ष के मध्य में एवं अंत में इसमें थोड़ा सुधार होगा। आपका अपने संतान से अप्रैल के महीने के उपरांत अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी संतान को इस अवधि में प्रमोशन इत्यादि भी मिल सकता है। अगर संतान अभी पढ़ रही है तो उसको परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। आपके माता-पिता के लिए यह समय सामान्य है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप चीटियों को शक्कर दें।

स्वास्थ्य-
वर्ष के प्रारंभ में आपके पैर या पेट में कोई रोग हो सकता है। वर्ष के मध्य और अंत में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यह भी संभव है कि किसी कारण बस आपके शरीर से खून आए। जैसे कि आपका कोई ऑपरेशन हो या कोई एक्सीडेंट हो आदि। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी पूरे वर्ष भर ठीक-ठाक रहेगा। इस प्रकार कह सकते हैं कि स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष आपके लिए सामान्य है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप विद्वान ब्राह्मणों से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं।

Advertisment

व्यापार-
इस वर्ष व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। कोई नया व्यापार भी प्रारंभ हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर के महीने काफी अच्छे हैं। इस वर्ष आपको सरकार से भी काफी मदद मिलेगी।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को गरीब लोगों को कपड़ा या चावल का दान दें।

यह भी पढ़ें : Budh Ka Gochar Dec 2021 : बुध को बुध बदलेंगे चाल, कस लें कमर, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Advertisment

anil kumar 2

विवाह-
वर्ष 2022 के अप्रैल माह से अविवाहित जातकों के विवाह के बहुत अच्छे अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आपको चाहिए कि आप इन प्रस्तावों पर उचित कार्रवाई तत्काल करें। विशेषकर अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के महीने में इस तरह के प्रस्ताव भारी मात्रा में आएंगे। अगर आपकी विंशोत्तरी दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो जाएगा।

उपाय -
आपको चाहिए कि घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मकान-
जुलाई और दिसंबर के महीने में आपके पास मकान जमीन कार आज खरीदने का अच्छा शुभ अवसर प्राप्त होगा। परंतु इस वर्ष इस तरह के बड़े खर्चे होने की उम्मीद कम है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलानी है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन करें।

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशि फल : मेष,  वृष , मिथुन , कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक , धनु , मकर , कुंभ ,मीन

यह भी पढ़ें :Shukra Ka Gochar 2022 : नए साल की शुरुआत में सबसे पहले यह ग्रह बदलेगा अपनी चाल, इन राशियों के कैरियर में आएगा बड़ा बदलाव

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

मीन राशिफल 2022 Yearly Horoscope 2022 Kumbh Rashi Yearly Horoscope 2022 for meen rashi today horoscope tagalog horoscope rashifal 2022 MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi meen rashifal 2022 in hindi meen rashifal 2022 meen rashi rashifal 2022 meen rashi love life 2022 meen rashi love 2022 meen rashi january 2022 meen rashi career 2022 meen rashi bhavishya 2022 meen rashi 2022 rashifal in hindi meen rashi 2022 rashifal meen rashi 2022 kaisa rahega meen rashi 2022 ka rashifal meen rashi 2022 in hindi meen rashi 2022 meen rashi meen love rashifal 2022 Madhya Pradesh News Hindi horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today Daily Horoscope 26 dec 2021 daily horoscope 2021 to 2022 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today 2022 rashifal in hindi 2022 meen rashifal "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें