Advertisment

Weekly Horoscope 17-23 April 2023: वृष, वृश्चिक वालों को रहना होगा सावधान, बाकी के लिए कैसा बीतेगा आने वाला सप्ताह

Weekly Horoscope17-23 April 2023: वृष, वृश्चिक वालों को रहना होगा सावधान, बाकी के लिए कैसा बीतेगा आने वाला सप्ताह weekly-horoscope-17-23-april-2023-taurus-scorpio-people-have-to-be-careful-how-will-be-the-coming-week-for-the-rest-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 6-12 March 2023 : धनु राशि वाले शत्रुओं को करेंगे परास्त, वृष को मिलेगा धन, इस सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि

नई दिल्ली। Weekly Horoscope17-23 April 2023: हर दिन बदलती ग्रहों की चाल जातकों पर सीधा प्रभाव डालती है। ऐसे में इस आने वाले सप्ताह में भी कुछ ग्रहों में फेरबदल होने वाला है। तो चलिए 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी से वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तक के सप्ताह का समय आपके लिए कैसा बीतेगा, जानते हैं पंडित अनिल पांडे से।

Advertisment

Panch Grahi Yog 2023: पंचग्रही योग क्या है? 12 साल बाद बन रहा है ये योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

इस सप्ताह ग्रहों की चाल — Weekly Horoscope17-23 April 2023:
इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा। उसके उपरांत मीन और मेष राशि से गोचर करता हुआ दिनांक 21 अप्रैल को 5:44 रात अंत से वृष राशि में प्रवेश करेगा।
इस पूरे सप्ताह सूर्य और राहु मेष राशि में रहेंगे। मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शनि कुंभ राशि में और शुक्र वृष राशि में रहेंगे। बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे उसके उपरांत दिनांक 21 को 2:03 रात से वक्री हो जाएंगे। गुरु प्रारंभ में मीन राशि में रहेंगे तथा 22 को 6:41 प्रातः से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

आइए अब हम सभी राशियों के राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Mesh 
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपके लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह भाग्य सामान्य है और धन आने के अच्छे योग हैं। आपके लग्न में उच्च का सूर्य और राहु साथ-साथ विराजमान हैं। इसके कारण आपको कुछ मानसिक विकार हो सकता है। भाइयों से टकराव संभव है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल सफलता दायक हैं। 20 और 21 अप्रैल को आपके मानसिक क्लेश में वृद्धि हो सकती है। 18 और 19 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए । 22 और 23 अप्रैल को धन आने का उत्तम योग है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

Cat Crossing Road :​ बिल्ली क्यों काटती है रास्ता, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

वृष राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Vrash 
यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य लिए उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह हाथ मत डालें। वहां आपको असफलता मिल सकती है। आपके मानसिक शांति में आपके शत्रुओं के कारण बाधा आ सकती है। धन आने में भी बाधा है। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी लड़ाई हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 22 तथा 23 अप्रैल उत्तम है। 22 और 23 अप्रैल को आपके द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं। 20 और 21 अप्रैल को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Mithun
इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। धन प्राप्त होने में कुछ बाधा है। छोटे-मोटे दुर्घटना का योग है। संतान के साथ संबंधों में गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल शुभ लाभ प्रद है। 22 और 23 अप्रैल को आपको कुछ असफलता मिल सकती है। अतः कार्यों को करने में सावधान रहें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने स्वास्थ्य के लिए मंगलवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में मसूर की दाल और गेहूं का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

Voice At Mid Night : रात के सन्नाटे में कहीं आपको भी तो नहीं सुनाई देती ये आवाजें, इस ओर करती हैं इशारा

कर्क राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Kark 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नसों की कुछ शिकायत आपको हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में किसी व्यक्ति की वजह से आपको परेशानी आ सकती है। धन आने का उत्तम योग है। जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी संतान आपका सहयोग नहीं कर पाएगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रु पराजित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल शुभ फलदायक हैं। 22 और 23 अप्रैल को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 17 अप्रैल को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Singh
इस सप्ताह अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको उत्तम कार्य प्राप्त होगा। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन भी हो सकता है। भाग्य आपका साथ नहीं दे पाएगा। धन आने के मार्ग में बाधाएं आएंगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17 अप्रैल तथा 22 और 23 अप्रैल अति उत्तम हैं। 18 और 19 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान करने के उपरांत सूर्य मंत्रों के साथ भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

Vastu Shastra : बार-बार दूध का गिरना, किस बात का है संकेत

कन्या राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Kanya 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में परेशानी हो सकती हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। माताजी की का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य इस सप्ताह आपका भरपूर साथ देगा। अतः आप के जो भी कार्य भाग्य के कारण पेंडिंग हो उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें। आपके शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल सफलता प्रदान करने वाले हैं। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। 22 और 23 अप्रैल को आपका भाग्य विशेष रुप से आपके पक्ष में कार्य करें करेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Tula 
यह सप्ताह आपके लिए चैलेंज के रूप में है। भाग्य के स्थान पर आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। आपको अपने संतान से लाभ होगा। पेट में थोड़ी बहुत गड़बड़ी हो सकती है। आपको और आपके जीवन साथी को कुछ मानसिक क्लेश भी हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल उत्तम फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक और रूद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Kundli Me Shukra Ka Bhav : सांसारिक सुखों के कारक शुक्र, कैसे हैं आपकी कुंडली में, ऐसे देख सकते हैं

वृश्चिक राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Vrishchik 
इस सप्ताह आपको अपने संतान से लाभ प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। वृश्चिक राशि के वे जातक जो अविवाहित है उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी आएंगे। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना भी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 अप्रैल तथा 22 और 23 अप्रैल उत्तम और लाभप्रद हैं। 22 और 23 अप्रैल को आपके व्यापार में वृद्धि होगी। 20 और 21 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Dhanu 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। भाग्य आपका कम साथ देगा। आपके जीवन साथी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके संतान को मानसिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल उत्तम और लाभप्रद है। 22 और 23 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Panch Grahi Yog 2023: पंचग्रही योग क्या है? 12 साल बाद बन रहा है ये योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Makar 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन का आवागमन सामान्य रहेगा। भाग्य से कम मदद मिलेगी। शत्रुओं से आपकी रक्षा होगी। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति होगी। माताजी को मानसिक कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल शुभ और लाभप्रद है। 22 और 23 अप्रैल आपके संतान के लिए उत्तम है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Kumbh 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। भाई भाई बहनों के साथ में संबंधों में कड़वाहट आएगी। भाग्य आपका साथ देगा। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी।कार्यालय में आपका समय ठीक से नहीं कटेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 22 तथा 23 अप्रैल उत्तम लाभप्रद है। 22 और 23 अप्रैल को आप अपने सुख की कोई सामग्री खरीद सकते हैं या बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। 22 और 23 अप्रैल को आपके सुख में अच्छी वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि Weekly Horoscope17-23 April 2023: Meen 
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। धन संबंधी मानसिक क्लेश हो सकता है। कचहरी के कार्यों में थोड़ी सफलता और थोड़ी असफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आप को ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल उत्तम लाभप्रद है। 17 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य सोच समझ कर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पण करें तथा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पु​ष्टि नहीं करता।

Bansal News dainik rashifal daily horoscope 2023 saptahik rashifal 2023 Weekly Horoscope17-23 April 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें