मध्यप्रदेश में बढ़ा कोहरा: 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे, 20 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

मध्यप्रदेश के 20 जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, ट्रेन और फ्लाइट लेट, ठंड और सर्द हवाओं का असर बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

mp weather (2)

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में घना कोहरा जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल से लेकर रीवा, सागर और जबलपुर-शहडोल संभाग तक करीब 20 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार (20 दिसंबर) के लिए भी चेतावनी जारी की है। लगातार तीसरे दिन ऐसा मौसम बने रहने से रेल और हवाई यातायात दोनों प्रभावित हुए हैं।

कोहरे से रेल और हवाई सेवाओं पर असर

घने कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। शताब्दी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, कोल्हापुर-मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस और पंजाब मेल जैसी प्रमुख ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 8 घंटे तक लेट चल रही हैं। पिछले तीन दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। वहीं इंदौर और भोपाल से दिल्ली, मुंबई, गोवा और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानों के संचालन में भी देरी और शेड्यूल में बदलाव देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- MP हाईकोर्ट का आदेश: स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश की सचिव गीता शुक्ला की नियुक्ति अवैधानिक, LDC के पद पर होंगी रिवर्ट

20 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

शनिवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जबलपुर, दमोह, कटनी, मैहर और उमरिया-शहडोल में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन सभी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला और अनुमान है कि सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रह सकता है।

ये भी पढ़ें- भोपाल नवोदय स्कूल से भागे दोनों स्टूडेंट मिले: उज्जैन से पुलिस ने ढूंढा, नया फोन खरीदा था, सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से ट्रेस हुए छात्र

रात का पारा लुढ़का, शिवपुरी सबसे ठंडा

गुरुवार-शुक्रवार (18-19 दिसंबर) की रात प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया। बड़े शहरों में भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, इंदौर का 4.1 डिग्री, ग्वालियर का 11.4 डिग्री, उज्जैन का 7.2 डिग्री और जबलपुर का 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा शिवपुरी रहा, जहां तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया। शाजापुर में 4.1 डिग्री, राजगढ़ में 5 डिग्री, मंदसौर में 5.4 डिग्री, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री और मलाजखंड में 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग का खूनी खेल: एविएटर गेम में 30 लाख हारने के बाद ठेकेदार ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

दिन में भी ठंड का असर बरकरार

प्रदेश में रात के साथ-साथ दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। शनिवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम रहा। बालाघाट का मलाजखंड सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का पारा 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 20.8 डिग्री, जबलपुर और दतिया में 21.3 डिग्री, नौगांव में 21.7 डिग्री और उमरिया में 21.9 डिग्री रहा। वहीं भोपाल में 25.5 डिग्री, इंदौर में 27 डिग्री और उज्जैन में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

IMD Bhopal
IMD Bhopal

ये भी पढ़ें- वार्ड 44 से निशा देवलिया ही रहेंगी पार्षद: हाईकोर्ट ने पलटा BJP पार्षद का चुनाव शून्य घोषित करने का फैसला, कांग्रेस को झटका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article