गाजीपुर में बिजल विभाग की कार्रवाई: बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही पर 2 SDO को कारण बताओ नोटिस, 5 JE को चेतावनी

रिपोर्ट-प्रदीप दुबे गाजीपुर में बिजली बिल राहत योजना की समीक्षा बैठक में लापरवाही सामने आने पर 2 एसडीओ को कारण बताओ नोटिस और 5 जूनियर इंजीनियरों को चेतावनी पत्र जारी किया गया।

Ghazipur bijli bill rahat yojana action executive engineer action SDO show cause notice je warning hindi news zxc

Ghazipur SDO Show Cause Notice: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बिजली बिल योजना राहत को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कई अधिकारियों के कार्य में लापरवाही पाई गई। वसूली में ढीली रफ्तार के कारण 2 SDO को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 5 जूनियर इंजीनियर को चेतावनी भी जारी की गई है।     Ghazipur Electricity Bill Relief Scheme 

समीक्षा बैठक में सामने आई कमियां 

ce3721e3-2507-4517-adab-3ded75e9678a_1771667442098
समीक्षा बैठक में सामने आई कमियां

जंगीपुर स्थित बिजली वितरण खंड प्रथम में एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें कासिमाबाद, मरदह, पारा, जंगीपुर और जखनिया क्षेत्र के SDO और 21 उपकेंद्रों के जूनियर इंजीनियर शामिल हुए। बैठक में पता चला कि योजना की आखरी डेट 28 फरवरी पास होने के बावजूद  
बिजली बिल की वसूली ठीक से नहीं हो पा रही है। 

दो एसडीओ को नोटिस

काम में लापरवाही पाए जाने पर 2 SDO को कारण बताओं नोटिस दिया गया  है। विभाग का कहना है कि तय समय में लक्ष्य पूरा न होने की जिम्मेदारी अधिकारियों की तय की जाएगी। 

पांच जूनियर इंजीनियरों को चेतावनी

बिल वसूली में ढिलाई बरतने पर पांच जूनियर इंजीनियरों को चेतावनी पत्र दिया गया है। अधिकारियों को साफ कहा गया है कि आगे लापरवाही हुई तो और सख्त कार्रवाई होगी।  Junior Engineer Warning Letter

बिजली चोरी और बकाया उपभोक्ताओं पर नाराजगी

बैठक में बिजली चोरी के मामलों में कम वसूली और कभी बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं की कम भागीदारी पर चिंता जताई गई है। अधिकारियों को इन मामलों पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।  

ये भी पढ़ें - India US Meeting Rescheduled: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट ! चीफ नेगोशिएटर बैठक टली, जाने क्या है वजह

बड़े बकायेदारों पर सख्त कदम

बड़े बकाया वाले और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिल वसूली बढ़ाई जा सके। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए विभाग ने सख्ती करते हुए अधिकारियों को उपभोक्ताओं के मोबाइल में स्मार्ट बिजली ऐप और उर्जावान औप डाउनलोड कराने को कहा गया है। प्रीपेड मीटर होने के कारण समय पर रिचार्ज जरूरी बताया गया है। 

ये भी पढ़ें - Pakistan Airstrike Afghanistan: अफगान सीमा पर पाक की एयरस्ट्राइक, टीटीपी कैंप को बनाया निशाना, 19 लोगों की मौत

रखरखाव और सुरक्षा पर ध्यान

अनुरक्षण माह के तहत ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, तारों की जांच और अन्य तकनीकी काम समय पर पूरे करने के निर्दिश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उन्हें सेफ्टी किट भी दी गई है। अदिशासी अभियंता (Executive Engineer) पीके तिवारी ने कहा कि योजना को सफल बनाने और राजस्व बढ़ाने के लिए सख्ती जरूरी है। लापरवाह अधिकारियों के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।  

ये भी पढ़ें -  Live Update 22 February: पाकिस्तान का अफगान सीमा पर बड़ा हवाई हमला, 19 की मौत, आज मेरठ दौरे पर पीएम मोदी, मेरठ मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

ये भी पढ़ें - दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर: पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी लंबा रूट, जानें कितना होगा किराया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article